फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees cried sad, said - financial crisis deepened, it was difficult to teach children

कर्मचारियों ने रोया दुखड़ा, बोले- गहराया आर्थिक संकट, बच्चों को पढ़ाना हुआ मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Employees cried sad, said - financial crisis deepened, it was difficult to teach children
अंबाला। प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों में कोरोना काल के दौरान रखे गए कर्मचारियों ने निकाले जाने के बाद एक बार फिर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। शुक्रवार को कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के सदस्य शास्त्री कॉलोनी मंत्री विज के निवास स्थान पर पहुंचे। उनका कहना था कि परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ऐसे में वे अपने बच्चों को पढ़ा भी नहीं पा रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वॉटर कैनन से लेकर महिला पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

हालांकि, कर्मचारियों ने ज्यादा विरोध नहीं किया। पुलिस ने एसोसिएशन के एक प्रतिनिधित्व मंडल को गृहमंत्री अनिल विज से मिलने भेजा। जहां उन्हें आश्वासन मिला कि उनके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. संदीप संधु, तरूण, नीतू, सिमरनजीत आदि का कहना था कि 31 मार्च को प्रदेशभर के अस्पतालों से करीब तीन हजार कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। यह वे कर्मचारी थे जिन्हें कोरोना काल में तैनात किया गया था। कोई स्टाफ नर्स तो कोई एंट्री ऑपरेटर लगा हुआ था। उनका कहना था कि कोरोना काल के बीच सभी कर्मचारियों ने दो साल स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। आखिर में उन्हें जान हथेली पर रखकर संक्रमण के बीच काम करने का यह नतीजा मिला। उनका कहना था कि गृहमंत्री को पहले भी प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंप चुके हैं। असके बावजूद अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed