फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

खाली रह गई गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में सीटें अब ओपन काउंसलिंग से भरी जाएंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी, डिप्लोमा इंजी. कोर्स ओर डिप्लोमा इंजी (लेटरल एंट्री) कोर्स मे बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए अब संस्था स्तर पर ओपन काउंसलिंग करेगा। इसके लिए 14 अक्तूबर शाम 5 बजे तक विद्यार्थी संस्थान की वेबसाइट से फार्म डाउन लोड आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन फार्म को भरकर उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को लगा कर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी में 14 तक व्यक्तिगत रूप से भी जमा करा सकते हैं। इसके अलावा भरा हुआ आवेदन फार्म संस्था में ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है। ईमेल के माध्यम से आवेदन फार्म जमा कराने के लिए आवेदक को चाहिए की वह आवेदन फार्म को अच्छे से भर लें, फार्म पर जहां फोटो लगानी है वहां फोटो चिपका लें और जहां हस्ताक्षर होने हैं वहा हस्ताक्षर कर लें।
विज्ञापन

इसके बाद इस फार्म और जो जरूरी दस्तावेज साथ लगाने है उन सबको स्कैन करके एक पीडीएफ फाइल बना लें और इसे एडमिशन सेल के ईमेल जीपीएएडमिशन एट दा रेट आफ ईमेल पर ईमेल कर दें। आवेदनों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसका सभी आवेदकों के लिए 15 अक्तूबर को संस्था की वेबसाइट जीपीअंबाला डाट एसी डाट इन पर प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 20 तक जारी होंगी सीट
इसके बाद संस्था में मेरिट लिस्ट के आधार पर 16 से 20 तक सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिन आवेदकों को सीट का आवंटन होता रहेगा उनको उनके द्वारा संस्था में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर सीट आवंटन की जानकारी दी जाती रहेगी। जिस भी आवेदक को सीट आवंटित होती रहेगी उसको आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए टोकन फीस (रुपये 2500/- लड़कों के लिए व रुपये 2000/- लड़कियों के लिए जमा करनी जरूरी है)। जो कोई भी संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर रहा है, उसको आवेदन फार्म के क्रम संख्या 09 पर पूछी गई जानकारी को बहुत ध्यान से भरना है। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी में जितने भी ब्रांच/कोर्स हैं वह आवेदन फार्म के क्रम संख्या 09 में कॉलम ए में दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed