फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dumping point of Vikas Vihar finished, challan if garbage is dumped

Ambala News: विकास विहार का डंपिंग प्वाइंट खत्म, कूड़ा डाला तो चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Dumping point of Vikas Vihar finished, challan if garbage is dumped
अंबाला सिटी। नगर निगम ने शहर की पॉश मार्केट विकास विहार से डंपिंग प्वाइंट को खत्म कर दिया है। अब यहां पर गंदगी दिखाई नहीं देगी। अगर किसी भी दुकानदार और संस्थान चालकों ने यहां गंदगी गिराई तो इसके लिए नगर निगम चालान करेगा।
विज्ञापन

इस मार्केट में गंदगी को लेकर नगर निगम के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं और बीते दिनों शहर विधायक असीम गोयल ने भी यहां निरीक्षण करते हुए निगम अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद निगम ने इस प्वाइंट को खत्म कर दिया है। असल में विकास विहार मार्केट शहर की मुख्य मार्केट में से एक है। यहां जैसे ही निगम कर्मचारी कूड़ा उठाकर जाते थे तो इसके बाद ही कूड़े का ढेर लग जाता था।
विज्ञापन

यही नहीं बेसहारा गोवंश भी इस कूड़े को बिखेर देते थे। जिससे यहां गंदगी होने से लोगों को परेशानी होती थी। पुरानी दिल्ली रोड पर यह प्वाइंट दूर से ही गंदगी से अटा दिखाई देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग में ही बनाया गया था प्वाइंट
यहां कूड़ा गिराने के लिए पार्किंग में ही डंपिंग प्वाइंट बनाया गया था। दुकानदारों सहित आसपास के लोग भी यहां कूड़ा फेंक देते थे। विधायक असीम गोयल ने भी निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों को फटकार लगाई थी। साथ ही निगम कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि वह दुकानदारों को यहां कूड़ा न गिराने को लेकर जागरूक करें। अगर कोई व्यक्ति फिर भी नहीं मानता तो उसका चालान किया जाए। वहीं, यहां कूड़ा गिराने से लोगों को परेशानी आ रही थी। विकास विहार मार्केट में आने वाले लोग गंदगी होने से अपने वाहन भी पार्क नहीं कर पा रहे थे और यहां इंटरलाॅकिंग टाइल भी उखड़ गई थी। इन टाइल को ठीक करने के लिए भी विधायक ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
निगम ने सुबह से देररात तक लगाई ड्यूटी
विकास विहार मार्केट में लोगों को कूड़ा न गिराने को लेकर नगर निगम ने जागरूक किया है। साथ ही यहां निगम कर्मचारियों की अल सुबह से देर रात तक ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि अगर कोई व्यक्ति यहां कूड़ा गिराता है तो उसका चालान किया जा सके।


वर्जन
विकास विहार डंपिंग प्वाइंट को खत्म कर दिया है। अब इस प्वाइंट पर कूड़ा नहीं गिराया जाएगा। यहां कूड़ा न गिराने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया है और निगम कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है कि अगर कोई व्यक्ति कूड़ा गिराता मिला तो उसका चालान किया जाएगा।
मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed