{"_id":"6836135360a8c293a10d3470","slug":"due-to-easterly-winds-light-clouds-are-expected-with-rain-ambala-news-c-36-1-amb1003-143428-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पूर्वी हवा चलने से हल्के बादल छाने के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पूर्वी हवा चलने से हल्के बादल छाने के साथ बारिश के आसार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिन से गर्मी होने से परेशानी बढ़ रही है। मंगलवार को भी दिन में गर्मी होने से दिक्कत रही। सुबह से शाम तक धूप होने से मौसम गर्म रहा। जिससे अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवा चलने की संभावना से बीच-बीच में हल्के बादल और हवा चल सकती है, लेकिन 28 मई रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।
जिससे 29 व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।