{"_id":"695ebff27a665c783c0d2d06","slug":"drivers-health-tests-conducted-diabetes-and-high-blood-pressure-found-ambala-news-c-36-1-amb1002-155996-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चालकों के स्वास्थ्य का कराया परीक्षा मधुमेह और उच्च रक्तचाप मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चालकों के स्वास्थ्य का कराया परीक्षा मधुमेह और उच्च रक्तचाप मिला
Thu, 08 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
मोहड़ा अनाज मंडी के पास जीटी रोड पर स्वास्थ्य शिविर में चालकों का परीक्षण करते हुए। विभाग
अंबाला। सड़क पर नियमों का तोड़ना ही सड़क सुरक्षा को चुनौती नहीं देता है। बल्कि अगर वाहन चालक को कोई जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है तो वह भी उसे खतरे में डाल सकती है। सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि राजमार्गों पर दौड़ने वाले दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी चुनौती खड़ी कर देगी। ऐसे ही कुछ मामले परिवहन विभाग के स्वास्थ्य शिविर में सामने आए हैं।
दरअसल परिवहन विभाग ने बुधवार काे मोहड़ा अनाज मंडी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। विभाग का उद्देश्य था कि जीटी रोड पर चलने वाले वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के आंकड़े आए तो सभी हैरान रह गए। शिविर के दौरान कुल 95 व्यक्तियों की आंखों का गहनता से परीक्षण किया गया जिसमें 41 वाहन चालकों की नजर कमजोर पाई गई। ऐसे चालकों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया और मौके पर ही उन्हें चश्मे वितरित किए गए। संवाद