{"_id":"67e5b43fcd8b0b75c404af92","slug":"dog-terror-six-people-including-an-eight-year-old-girl-bitten-ambala-news-c-36-1-amb1002-139864-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कुत्तों का आतंक, आठ साल की बच्ची समेत छह को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कुत्तों का आतंक, आठ साल की बच्ची समेत छह को काटा
विज्ञापन
अंबाला। बोह क्षेत्र में वीरवार को कुत्तों ने अलग अलग मामलों में आठ साल की बच्ची समेत करीब छह लोगों को निशाना बनाया। कुत्तों के काटने के बाद पीड़ित देर रात तक अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल उपचार करवाते नजर आए। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कुत्तों की इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
बोह निवासी मोनू ने शिकायत में बताया कि उसकी ताई स्वर्ण कौर और आठ साल की भतीजी प्रभलीन दोनों बोह स्थित किला साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद शाम को छह बजे घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक कुत्ते ने प्रभलीन पर हमला कर दिया और उसकी बाजू और पट्ट पर काट लिया। यह देखकर बच्ची को बचाने के लिए जैसे ही स्वर्ण कौर आगे आई तो कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। कुत्ते से बचने के प्रयास में स्वर्ण गिर गई और उनकी बाजू में फ्रैक्चर आ गया। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं बोह निवासी सन्नी सोढ़ी ने बताया कि रविदास मोहल्ला में सुबह के समय कुत्ते ने 32 साल के जसपाल, एक महिला और 55 साल के रामअवतार पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा बोह में ही चीमा वाली गली में कुत्ते ने एक अन्य लड़की को काट लिया। इसके बाद सभी घायलों को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लावारिस कुतों की समस्या का समाधान नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है।