{"_id":"68ae17859d5a3dbb500ec6e5","slug":"disaster-rain-people-faced-problems-due-to-waterlogging-ambala-news-c-36-1-amb1003-148483-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश : जलभराव से लोगों ने झेलीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश : जलभराव से लोगों ने झेलीं दिक्कतें
विज्ञापन
शहर के शुक्लकुंड रोड पर जलभराव। संवाद
अंबाला सिटी। झमाझम बारिश होने से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। जिले में 53.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह से शाम तक लोगों को आवाजाही में परेशानी रही। कपड़ा मार्केट के पास रेलवे अंडरब्रिज में भी जलभराव होने से रास्ता बंद रहा। यहां रस्सी और बोर्ड लगाकर रास्ता बंद किया गया था ताकि लोग अंदर से न निकल पाएं।
इसी तरह इंको चौक के पास रेलवे अंडरब्रिज के बीच में भी जलभराव हो गया, जिससे कई गाड़ियां भी बीच में फंस गईं। वहीं, शहर के कपड़ा मार्केट में भी जलभराव से दिक्कत रही। ग्राहकों और दुकानदारों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी आई। मंगलवार सुबह से शाम तक भी दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। दिन में बारिश से मौसम सुहावना रहा। शाम को फिर बारिश शुरू हो गई।
आधी रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश बिजली रही गुल
सोमवार-मंगलवार आधी रात में करीब डेढ़ बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक तेज बारिश हुई। बारिश के साथ ही तेज हवा भी चली। जिससे बिजली गुल हो गई। सुबह तक बिजली नहीं आई। बिजली नहीं आने से पीने के पानी की भी दिक्कत रही। कई जगहों पर सुबह 11 बजे तक भी बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
इन जगहों पर जलभराव से आई दिक्कत
- शहर के कपड़ा मार्केट में जलभराव होने से वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी दिक्कत आई।
- शुक्लकुंड रोड पर भी जलभराव हो गया। इस रोड पर ज्यादा जलभराव रहा। यहां के दुकानदार जलभराव के लिए पहले निगम अधिकारियों को मिल चुके हैं।
- पुराने सिविल अस्पताल के सामने जलभराव के कारण कार्यालय में आवाजाही में दिक्कत आई।
- रामबाग रोड पर भी जलभराव रहा। यहां थोड़ी बारिश के बाद ही जलभराव हो जाता है।
- बस स्टैंड के पास अंबा मार्केट में जलभराव हो गया। यहां पानी में गंदगी उतराती नजर आई, जिससे दुकानों की दिक्कत बढ़ गई। - इसी तरह अंबाला छावनी में आजाद नगर, रामनगर, गोबिंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी हलका जलभराव हो गया।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने और अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसी तरह एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने और अरब सागर से भी नमी वाली हवा राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान बीच-बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और वातावरण में नमी बढ़ने व तापमान में गिरावट रहने की संभावना है, जबकि राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं।