{"_id":"6b00aaff81cdd15a160e2ddb","slug":"devotees-throng-the-kapal-mochan-fair-on-its-first-day-some-arrive-from-abroad-as-well-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172936-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कपाल मोचन मेले के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु, विदेश से भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कपाल मोचन मेले के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु, विदेश से भी पहुंचे
विज्ञापन
हरनेक सिंह, मोगा, पंजाब।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पांच दिवसीय ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले के पहले दिन पंजाब के अलग-अलग जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं की ऐसी ही आस्था देखने को मिली।
अंबाला। पांच दिवसीय ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले के पहले ही दिन आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले में पवित्र सरोवरों में स्नान और दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बिलासपुर पहुंच रहे हैं। पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु ट्रेनों के जरिये अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से छावनी बस अड्डे पर आकर रोडवेज की स्पेशल बसों से मेले के लिए रवाना हुए।
किसी ने परिवार की सुख-शांति और अच्छी खेतीबाड़ी की मन्नत मांगी तो किसी ने बेटे के विदेश जाने की अरदास की। जब मन्नतें पूरी हुईं तो श्रद्धालुओं ने कपाल मोचन मेले में हर साल हाजिरी लगाने का सिलसिला बना लिया। आस्था का यह रिश्ता इतना गहरा है कि कोई 25 साल से लगातार मेले में पहुंच रहा है तो कोई विदेश में रहने के बावजूद अपनी परंपरा निभाने कनाडा से आया है।
-- -- --
फोटो: 21
25 साल से हर साल लगा रहे हाजिरी
पंजाब के मोगा निवासी हरनेक सिंह ने बताया कि उन्हें कपाल मोचन मेले में जाते हुए 25 साल हो गए हैं। उन्होंने परिवार की सुख-शांति और अच्छी खेतीबाड़ी के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद से वह हर साल मेले में हाजिरी लगाने जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
फोटो: 22
सास-ससुर पहली बार मेले में लेकर आए थे
पंजाब के बरनाला निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि वर्ष 1993 में उन्हें पहली बार सास-ससुर कपाल मोचन मेले में लेकर गए थे। वहां के पवित्र वातावरण से ऐसी लगन लगी कि तब से हर साल मेले में जाने का यह सिलसिला लगातार जारी है।
-- -- -- -- -
फोटो: 23
बेटे के इटली पहुंचने पर पूरी हुई मन्नत
पंजाब निवासी सुखदेव कौर ने बताया कि 17 साल पहले उन्होंने अपने बेटे के विदेश जाने की मन्नत मांगी थी। आज उनका बेटा पिछले 10 सालों से इटली में है और अच्छा काम कर रहा है। इसी खुशी और आस्था के कारण वह हर साल मेले में जाती हैं।
-- -- -- --
फोटो: 24
कनाडा से खींच लाई मेले के प्रति आस्था
पंजाब के मोगा निवासी रणजोत सिंह ने बताया कि जब वह 15 साल के थे, तब उनकी दादी कर्मजीत कौर उन्हें पहली बार मेले में लेकर गई थीं। बाद में वह पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए, लेकिन मेले के प्रति आस्था उन्हें इस बार कनाडा से खींच लाई।