Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees faced a shortage of buses on the very first day and had to wait for hours.

Ambala News: पहले दिन ही बसों की कमी से जूझे श्रद्धालु, घंटों करना पड़ा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees faced a shortage of buses on the very first day and had to wait for hours.
अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशान होते मेले में जाने वाले यात्री। संंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पांच दिवसीय ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले के आगाज के साथ ही रोडवेज प्रशासन के पुख्ता इंतजामों के दावों की हवा निकल गई है। मेले में जाने के लिए शनिवार तड़के से ही अंबाला छावनी बस अड्डे पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, लेकिन बसों के अभाव में यात्री सुबह 11 बजे तक परेशान होते रहे। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
शनिवार सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जमा होने लगी थी। यात्रियों का आरोप है कि वह सुबह 6 बजे ही अड्डे पर पहुंच गए थे, लेकिन मेले के लिए पहली बस सुबह 11 बजे रवाना की गई। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

----
पूछताछ केंद्र पर नहीं मिला सही जबाव
यात्री गुरमीत सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ सुबह 6 बजे ही लुधियाना से अंबाला कैंट पहुंच गया था। यहां पूछताछ केंद्र पर कोई सही जवाब नहीं मिला। लंबे इंतजार के बाद 11 बजे बस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सुबह 9 बजे से करते रहे इंतजार
पंजाब के मोगा निवासी प्रकाश कौर ने बताया कि प्रशासन ने मेले के लिए विशेष बसें चलाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई व्यवस्था नहीं दिखी। सुबह से बच्चों के साथ बस के इंतजार में खड़े रहे।

-------
9 बजे चली पहली बस, शाम तक भेजीं 15 : बहादुर सिंह
अव्यवस्था के आरोपों पर बस अड्डा इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 9 बजे ही पहली बस रवाना कर दी गई थी। अड्डे पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अंबाला डिपो की 11 और यमुनानगर डिपो की 4 बसों सहित कुल 15 बसें श्रद्धालुओं को लेकर कपाल मोचन मेले के लिए रवाना की गईं।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशान होते मेले में जाने वाले यात्री। संंवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशान होते मेले में जाने वाले यात्री। संंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed