{"_id":"6ab041f5b3751a87960bbd86","slug":"devotees-danced-to-ganpati-bappas-bhajans-until-late-into-the-night-ambala-news-c-36-1-amb1001-169918-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गणपति बप्पा के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गणपति बप्पा के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
अंबाला के लालकुर्ती बाजार में पंडाल में विराजमान गणपत्ति बप्पा महाराज। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जय श्री गणेश मण्डल लाल कुर्ती बाजार द्वारा आयोजित 16वें श्री गणेश महोत्सव (लाल कुर्ती के राजा) के तहत शनिवार शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। भक्ति से सराबोर इस शाम में प्रसिद्ध गायक राजन के गणपति भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी के समक्ष पावन दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई। इसके बाद गायक राजन ने अपनी सुरीली आवाज में देवा श्री गणेसा, गाइए गणपति जगवंदन और कई प्रसिद्ध गणेश भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पांडाल में मौजूद श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे।
-- -- -- -
सहारनपुर के कलाकारों ने बांधा समा
भजन संध्या का मुख्य आकर्षण सचिन आर्ट ग्रुप (सहारनपुर) द्वारा प्रस्तुत की गई सुंदर और जीवंत झांकियां रहीं। भगवान गणेश, शिव-पार्वती पर आधारित इन मनमोहक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। भजन संध्या में नगर परिषद अंबाला सदर की चेयरपर्सन स्वर्ण कौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। मुख्य अतिथि ने श्री गणेश के समक्ष माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
विज्ञापन
-- -- -
आज होगा विसर्जन
मंडल के प्रधान महिंदर कुमार रेखी व चेयरमैन अमित शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे भंडारे और शाम 4 बजे से शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं, सोमवार सुबह 8 बजे जनसूई हैड पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर उप-प्रधान मनोज शर्मा, महासचिव प्रवेश शर्मा, सह-सचिव पंकुर शर्मा, कोषाध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष रोहन मित्तल, पुजारी पं. कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।