फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees danced on Shyam Baba leaving Khatu sometime...

Ambala News: श्याम बाबा आना कभी खाटू छोड़कर... पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Shyam Baba leaving Khatu sometime...
अंबाला। श्याम बाबा आना कभी खाटू छोडकर, मैं जहां भी जाता हूं तेरा संग साया होता है के भजनों को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। महोत्सव में रात भर खाटूश्याम के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

यह अलौकिक नजारा अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित 14वें श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के दौरान देखने को मिला। यहां पटियाला के विशाल शैली और कोलकाता से आए संजय मित्तल ने भजन संकीर्तन के माध्यम से भक्तों को बाबा खाटू श्याम की भक्ति में डुबकी लगवाई। देर रात तक श्याम प्यारे के भक्त दोनों हाथ उठाकर जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को खाटू नरेश की आरती कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ भजन संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों ने खाटू श्याम की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्याम भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कई घंटे तक भक्त श्याम भजनों पर झूमते गाते रहे। बड़ी संख्या में भक्त खाटू नरेश के दर्शन के लिए लाइनों में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खाटू नरेश को छप्पन भोग लगाए गए। संध्या आरती के बाद खाटू श्याम महोत्सव के दौरान भक्तों में प्रसाद बांटा गया। गौरतलब है कि 14वें श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 28 से 31 दिसंबर तक गांधी मैदान में भक्तों द्वारा किया जा रहा है। तीन दिन तक लगातार शाम छह बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा, प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed