{"_id":"085142701101218bd3cc2de42761fd22","slug":"derion-stole-sacks-of-wheat-would-put-the-rack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बोरियों चुराकर ढेरियों में रख देते थे रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की बोरियों चुराकर ढेरियों में रख देते थे रैक
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के हैफेड गोदाम में गेहूं चोरी का खेल भी बहुत ही शातिरपन के साथ खेला जाता था। इस खेल में कारिंदे इस कदर चोरी के खेल को अंजाम देते थे कि किसी को शक ही न हो। लेकिन अंबाला प्रशासन की स्पेशल टीम जैसे-जैसे अपनी चेकिंग अभियान को आगे बढ़ाती गई, तो चोरी और चोरी को छिपाने का ये सनसनीखेज राज भी साफ हो गया। हैफेड के गोदामों में जैसे ही जांच के दौरान अफसरों की स्पेशल टीम ने एक गेहूं की ढेरी से तिरपाल उतरवाई तो वहां का नजारा देखकर अफसर भी दंग रह चुके थे।
विज्ञापन
ऐसे खेला जाता था गेहूं चोरी का खेल
हजारों गेहूं की बोरियों की इस विशाल ढेरी के बीचोंबीच का हिस्सा बिल्कुल खोखला था। इनमें से गेहूं की बोरियां गायब थी। इतना ही नहीं गेहूं की बोरियों के गायब होने के बाद इस विशाल ढेरी के बीच का हिस्सा जो खाली था, उसमें कारिंदों ने जमीन से लेकर ऊपर तक लकड़ी के रैक फिट कर दिए और उसके ऊपर से तिरपाल ढक दी।
विज्ञापन
ताकि ऊपर से यदि कोई ढकी हुई तिरपालों को देखे तो उसे शक न हो कि तिरपाल के नीचे से बोरियां गायब हैं। ये देखकर अफसर भी हैरान रह गए। इस तरह गेहूं की चोरी और गेहूं की खाली पड़ी जमीन पर रैक भरने का शातिरपन गोदाम में गेहूं की कई बड़ी-बड़ी ढेरियों में देखने को मिला।
विज्ञापन
इस जांच के दौरान बाकायदा हैफेड के डीएम अनिल चौहान और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। जांच टीम के अफसरों ने उनके सामने ही गेहूं चोरी के इस खेल का खुलासा कर उन्हें भी ढेरियों में से चोरी की गई गेहूं की बोरियों की खाली पड़ी जगह पर लकड़ी के रैक फिट करने का नजारा दिखाया और मौके पर ही उनसे पूछताछ भी की, लेकिन हैफेड अफसर और कर्मचारी इस पर कुछ नहीं कह पाए।