फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue worsens condition

डेंगू ने बिगाड़ी हालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue worsens condition
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों से अस्पतालों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। बुधवार को छावनी नागरिक अस्पताल में बुखार से पीड़ित खुडडा कलां से आए चिराग को वार्ड में न बेड मिला और न ही स्ट्रेचर की व्यवस्था हो पाई। मजबूरी में चिराग को जमीन पर ही लेटना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक जमीन पर लेटे रहने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कर्मचारी ने उसे बेड व स्ट्रेचर मुहैया नहीं करवाया।
विज्ञापन

बता दें कि बेड भरे होने के कारण मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं बुधवार को जिले में 29 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 406 पहुंच गया है। लगातार आ रहे नए मरीजों में अधिकतर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जिनमें बुखार से लेकर डेंगू तक के मरीज शामिल हैं। लगातार मरीजों के आने के कारण स्वास्थ्य विभाग के लिए स्थिति संभालना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

पता नहीं कब मिलेगा बेड
बीचपड़ी के रहने वाले जश्न के पिता रूप चंद ने बताया कि उसके बेटे की पिछले काफी समय से तबीयत खराब चल रही है और सेल भी डाउन चल रहे हैं। इस समय तक बड नहीं मिला है, देखते हैं कब तक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से चल रहा उपचार
मटेड़ी शेखां से आई धीरो ने बताया कि उसे पिछले चार दिन से बुखार है। दो दिन पहले ही अस्पताल आई थी तभी से उपचार चल रहा है, अभी तक स्थिति संभली नहीं है।
सात दिन से तेज बुखार है
मुलाना से आए सोहनलाल ने बताया कि उसे पिछले सात दिन से तेज बुखार है। पहले निजी डॉक्टर को दिखाया था। जब कोई भी फर्क नहीं पड़ा तो सरकारी अस्पताल आया है। जहां उपचार चल रहा है।
उम्मीद है जल्द ठीक हो जाऊंगा
बब्याल निवासी लखन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार है। वह दो दिन पहले सरकारी अस्पताल आया था। अब उपचार चल रहा है, उम्मीद है कि जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।

डॉक्टरों को साफ निर्देश हैं कि केवल उन्हीं मरीजों को दाखिल करें, जिन्हें बहुत ज्यादा जरूरत है। इसके अलावा अगर कोई डॉक्टर बेवजह प्लेटलेट्स चढ़ाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में बेड न मिलने के बाद फर्श पर लेटा बुखार से पी?

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में बेड न मिलने के बाद फर्श पर लेटा बुखार से पी?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed