फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DAP fertilizer not received even after waiting for hours

डीएपी खाद को लेकर जद्दोजहद, घंटों का इंतजार भी हुआ बेकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer not received even after waiting for hours
अंबाला शहर में डीएपी खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पूरा-पूरा दिन इंतजार के बाद भी किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगे रहने के बाद भी किसान खाली हाथ वापस लौटने को मजबूर है। ऐसा ही दृश्य सुबह शहर की अनाज मंडी में नजर आया। जहां पर किसानों को 500 बैग डीएपी खाद पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह ही किसान डीएपी लेने के लिए कतारों में लग गए।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदार की ओर से किसानों से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लिए गए। इस दौरान एक किसान को चार बैग डीएपी दिए जा रहे थे। लेकिन शाम तक बहुत से किसान खाली हाथ वापस लौट गए क्योंकि डीएपी के बैग खत्म हो चुके थे। दोपहर को किसानों के एकत्रित होने की सूचना जब एसडीएम हितेष मीना को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों व दुकानदार से बात की। साथ ही किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों की डीएपी खाद की समस्या का समाधान हो जाएगा। मगर, वहां मौजूद किसानों ने इसे अधिकारियों का केवल आश्वासन बताया।
विज्ञापन

------------------------
किसानों ने लगाया खाद की कालाबाजारी का आरोप
इस दौरान डीएपी लेने पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में जाकर किसानों को महंगे दाम पर डीएपी बेची जा रही है। जो डीएपी किसानों को 1200 रुपये बैग के हिसाब से मिल रही है उसी बैग को गांव में 1500 से 1700 रुपये तक में बेचा जा रहा है। मगर, गरीब किसान इतने महंगे दाम पर डीएपी नहीं खरीद पा रहा है। इसीलिए उन्हें मजबूरी में डीएपी आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
यह बोले किसान
हम तो पिछले 15 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। दुकानदार कभी कहते हैं सुबह आना कभी कहते हैं शाम को आना। आज जब डीएपी आया है तो सुबह से खड़ा कर रखा है और अभी तक डीएपी नहीं दिया गया है। हम तो परेशान हो गए हैं।
- कुलवंत सिंह, किसान।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसानों को डीएपी की खरीद के लिए भी लाइनों में लगना पड़ रहा है। डीएपी न मिलने के कारण किसान खेती तक नहीं कर पा रहे हैं। वैसे तो खाद मिल नहीं रहा है और जिन्हें मिल रहा है उन्हें भी एक दो बैग ही मिल पा रहा है।
- राज कुमार, किसान।
पिछले पता ही नहीं कितने समय से हम चक्कर काट रहे हैं। मगर अभी तक डीएपी नहीं मिला है। आज भी सुबह से लाइन में लगे हुए है मगर हमारी बारी नहीं आई। जो हालात है उस हिसाब तो नहीं लगता है कि आज भी हमें डीएपी मिल पाएगा।
- जिंद्र, किसान।
डीएपी लेने के लिए हम किसानों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह से लाइन में लगे-लगे परेशान हो गए हैं। कभी कहते हैं आधार कार्ड दो, कभी कहते है कोई और आई डी दो, हम तो डीएपी के लिए पहली बार इतना परेशान हुए हैं।

- गुरजंट सिंह किसान।
-------------------
अनाज मंडी की दुकान पर खाद आई थी। उसी की जांच की है कि कहीं दुकानदार द्वारा कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई। इस दौरान किसानों ने भी अपनी समस्या सुनाई। जल्द ही सभी समस्याओं का हल कर दिया जाएगा।
- हितेष मीना, एसडीएम, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed