फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowds of devotees gathered in Shiva temples and performed milk-abhishek

Ambala News: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, किया दुग्धाभिषेक

Sat, 12 Jul 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 12 Jul 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Shiva temples and performed milk-abhishek
अंबाला। सावन के पहले दिन छावनी के हाथी खाना कैलाश शिव मंदिर, हिल रोड श्री सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार शिव मंदिर, स्टाफ रोड सनातन धर्म मंदिर व अन्य मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों का आना शुरू हो गया। इसके बाद भक्तों ने बेल पत्र, शहद, फूल, दूध, फल और जल से भोले बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान भक्त लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे तक मंदिर के कपाट खुले रहे। इसके बाद शाम को मंदिरों में भजन कीर्तन किए गए, आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर के पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद शालीग्राम ठाकुर जी काे स्नान करवाया गया। इसके बाद भोले बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही भक्तों का आना शुरू हो गया। भक्तों ने भोले बाबा का जयघोष करते हुए जलाभिषेक किया। सुबह साढे़ पांच बजे मंदिर में आरती की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे तक भक्त जलाभिषेक करते रहे। शाम को साढे़ सात बजे मंदिर में आरती की गई। सवा आठ बजे से साढे़ नौ बजे तक सामूहिक कीर्तन हुए। अंत में साढे़ नौ बजे शयन आरती की गई।
विज्ञापन

बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर के पंडित संजीव बेंजवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पौने पांच बजे मंदिर खोला गया। मंदिर खुलते ही भक्तों का आना शुरू हो गए। इसके बाद भक्तों ने वेल पत्र, शहद से बाबा का अभिषेक किया। दोपहर 12 बजे तक मंदिर में भक्तों का आना जाना लगा रहा। इसके बाद शाम बजे से लेकर छह बजे महिला कीर्तन मंडली द्वारा भोले बाबा के भजनों का गुणगान किया। शाम साढे़ सात बजे बाबा की आरती की गई। आरती के बाद भक्तों को नाशपाती का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed