{"_id":"64358d29616deb4beb0e8ce6","slug":"wanted-crook-david-arrested-in-ambala-of-haryana-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चार राज्यों में वांछित बदमाश डेविड गिरफ्तार, सात साल से था फरार, चार राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: चार राज्यों में वांछित बदमाश डेविड गिरफ्तार, सात साल से था फरार, चार राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
Tue, 11 Apr 2023 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:09 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को अंबाला में काबू किया है। आरोपी से पिस्टल बरामद हुई है। डेविड सात साल से फरार चल रहा था, चार राज्यों की पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। डेविड के खिलाफ मारपीट, फायरिंग, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अंबाला एएसपी दीपक पकड़े गए 4 राज्यों के वांछित बदमाश की जानकारी देते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान के वांछित अपराधी डेविड लाहौरिया को पुलिस ने अंबाला में दबोच लिया है। आरोपी से तलाशी के दौरान एक पिस्टल भी बरामद हुई। सीआईए- 1 की टीम ने आरोपी को अंबाला सिटी की जग्गी कॉलोनी के पास जीसी रेजेंसी होटल के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। पुलिस ने डेविड को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अंबाला शहर के राम नगर डेहा कॉलोनी निवासी डेविड के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में अपराध पर मारपीट, फायरिंग, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आठ अप्रैल को सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए गश्त की जा रही थी।
विज्ञापन
सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। नाकेबंदी के दौरान पुलिस दल को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध रूप रखी पिस्टल बरामद हुई।
विज्ञापन
डेविड लाहौरिया का यह है आपराधिक रिकार्ड
एएसपी दीपक ने बताया कि डेविड को अंबाला शहर में आईपीसी की धारा 148, 149, 188, 269, 223, 452, 506 के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। थाना बलदेव नगर में धारा 104, 149, 332, 353 मामले में न्यायालय द्वारा पीओ घोषित था।
राजस्थान गंगानगर में धारा 224 के अंतर्गत दर्ज मामले में पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में वांछित था व मोहाली पंजाब में दर्ज मुकदमे में धारा 223, 224, 225 थाना शाशनगर में वांछित था। मनाली हिमाचल प्रदेश में दर्ज एनडीपीएस की धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ की अधिकतम मात्रा से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा पीओ घोषित था। जबकि मोहाली पंजाब में एनडीपीएस की धारा 21, 61, 85 मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में न्यायालय से बेल जम्पर था।