{"_id":"581e25ad4f1c1bc13243951e","slug":"two-lakh-rupise","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलाकर 2.15 लाख रुपये छीने, कार तोड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलाकर 2.15 लाख रुपये छीने, कार तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। गांव मथाना की रहने वाली महिला ने अपनी पुत्र वधु व उसके परिजनों पर मिलकर महिला व उसके बेटा बेटी पर हमला करके 2 लाख 15 हजार रूपये छीनने का आरोप जड़ा हैं । इसके साथ ही हमलावरों पर महिला ने उनकी कार के साथ तोडफ़ोड़ करने की बात भी कही हैं । उक्त मामले की शिकायत महिला ने मुलाना थाने में दी हैं ।
गांव मथाना ( कुरूक्षेत्र) की रहने वाली अनीता कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह अनिता अपनी पुत्री मोनिका व पुत्र राजु के साथ कार में सवार होकर रजौली गांव के एक पूर्व सरपंच के घर उससे उधार लिए पैसे वापिस देने गये।
उन्होंने किसी निजी काम से पूर्व सरपंच से पांच लाख रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 2 लाख पंद्रह हजार रूपये वो पूर्व सरपंच को देने आए। पूर्व सरपंच के घर चाय पीते समय अचानक आरोपी वहां पहुंच गए और उन पर डंडे व लाठियों से हमला बोल दिया। कुछ युवकों ने उनकी कार को निशाना बनाया । हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ डाले।जिसके बाद हमलावरों ने उनके पास से 2 लाख पंद्रह हजार रूपये भी छीन लिए । जाते जाते हमलावर अनीता को जान से मारने की धमकी देते गए। उधर, मुलाना थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार महिला ने उक्त आरोपों सहित मुलाना थाने में शिकायत दी हैं ।अभी पुलिस जांच में जुटी हैं। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।