{"_id":"994ee129242d59aec950b8e0b555fd86","slug":"two-children-and-mother-burnt-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों और मां को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों और मां को जिंदा जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा बराड़ा के गांव डेरा सलीमपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता सीमा और उसके पांच वर्षीय बेटे हरमन व एक वर्षीय बेटी हिमानी की आग में झुलसने से मौत हो गई। कमरे में महिला के बेड को अचानक आग की लपटों ने घेर लिया। जिसके बाद विवाहिता और दोनों मासूम बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। बेड और आसपास का सामान भी बुरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद ससुरालियों व अन्य परिजनों ने झुलसी महिला और बच्चों को एमएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां आग में झुलसे मां और बेटे-बेटी ने दम तोड़ दिया। विवाहिता अंबाला सिटी के गांव भानोखेड़ी की रहने वाली है। इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और गांव डेरा सलीमपुर में पूरी तरह से मातम का छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिए हैं। जिसके बाद गांव में ही मृतकों का दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, काटा वबाल
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये आग उनके बेटी के ससुरालियों ने ही लगाई है। क्योंकि वे काफी समय से मृतका को रुपयों के लिए तंग करते थे। यही आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और बराड़ा पुलिस पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। पीड़ित परिजनों ने थोड़ी देर के लिए बाजारों में दोपहर को जाम भी लगा दिया। लेकिन मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पति को हिरासत में लिया और परिजनों को शांत करवाया।
विज्ञापन
धुआं देखकर हरकत मेें आए पड़ोसी
मृतका सीमा के पड़ोसियों के अनुसार आज सुबह रामसिंह के घर से धुआं उठ रहा था। जब उन्होंने घर में जाकर देखा तो अंदर रामसिंह की पत्नी व बच्चों के साथ घर का सामान जला हुआ था और वहां से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। महिला व बच्चों को एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया।
पिता बोला, विदेश जाने को रुपये मांगता था दामाद
सीमा के पिता चरणदास निवासी गांव भानोखेड़ी (अम्बाला) ने पुलिस थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी सीमा की शादी 2011 में डेरा सलीमपुर वासी रामसिंह से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा का पति और ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज कि लिए अक्सर तंग किया करते थे। कुछ दिनों पहले उनके दामाद ने उनकी बेटी को विदेश जाने के नाम पर अपने मायके से पैसे लेकर आने को कहा और पैसे न लाने पर उनकी बेटी को घर से निकाल देने की धमकी दी थी।
चरणदास ने शिकायत में कहा कि कुछ दिन पहले रामसिंह उन्हें अंबाला में मिला था, उसने उनसे पैसे न देने पर सीमा व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। अब मंगलवार को उनके दामाद ने फोन किया कि उनकी बेटी सीमा ने जहर खा लिया है और सीमा ने दोनो बच्चों को भी जहर पिला दिया है, जबकि उन्होंने यहां आकर देखा कि उनकी बेटी सीमा व दोनो बच्चे आग से जलकर मरे पड़े थे।
चरणदास ने सीमा के पति राम सिंह समेत अन्यों पर बेटी को जलाकर मारने के आरोप लगाया है। बराड़ा पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर सीमा के पति राम सिंह व अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद देर सांय महिला के परिजनों की मौजूदगी में गांव डेरा सलीमपुर में महिला व बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले में एसएचओ बराड़ा कमलजीत सिंह बताते हैं कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से कई सैंपल भी लिए गए हैं, जिसे फोरेंसिक रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर पति को भी हिरासत में ले लिया है, लेकिन ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने बच्चों समेत खुद आग लगाई है। एसएचओ के अनुसार फिलहाल सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।