फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   suicide, arrest, crime, ambala

आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी काबू

Fri, 30 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला Updated Fri, 30 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने और पीड़ित को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में नारायणगढ़ पुलिस ने रामनाथ नामक आरोपी को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए रामनाथ को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


बता दें कि गांव साहा कमेशपुर (जगाधरी) वासी बलजीत सिंह ने मृत्यु पूर्व पुलिस को दिए अपने ब्यान में कहा था कि गांव लालपुर वासी रामनाथ ने कुछ युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। समय बीत जाने पर रामनाथ ने न तो युवकों को नौकरी दिलवाई व न ही उसके पैसे वापस लौटाए। बकौल बलजीत बार-बार तकाजा करने पर जब रामनाथ ने उसके पैसे नहीं लौटाए तो परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ गटक कर लिया।
विज्ञापन


बलजीत को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था जहां पर उसने दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह के अनुसार मृतक बलजीत के ब्यान पर पुलिस ने लालपुर वासी रामनाथ सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है, जबकि एक आरोपी रामनाथ को काबू किया है, जो दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed