फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   six man gets life imprisionment in student muder

छात्र के छह हत्यारों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Thu, 24 Sep 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 24 Sep 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

कैंट के गवर्नमेंट कालेज के छात्र केवल पर मार्च 2012 में एक विद्यार्थी की हत्या के मामले में अदालत ने बुधवार को छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने दो दोषियों पर जहां 27-27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, वहीं चार दोषियों पर 26-26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था। 

यह है मामला

गांव जटवाड़ के रहने वाला युवक केवल कैंट के गवर्नमेंट कालेज में पढ़ता था। छात्र केवल का कुछ लोगों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जबकि दोनों पक्षों में समझौते के भी प्रयास किए गए, लेकिन यह समझौता नहीं हो पाया। जब छात्र केवल अपने अन्य दोस्तों के साथ अपने किसी काम के चलते कालेज के बाहर जा रहा था तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में केवल पर चाकूओं से वार किए, जबकि उसे गंभीर हालत में कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन छात्र केवल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। वारदात के अलावा पुलिस ने हरकत में आते हुए हमलावरों की तलाश शुरु कर दी थी। उस दौरान पुलिस ने मृतक केवल के पिता की शिकायत पर दस हमलावर युवक को आरोपी बनाया था। इसके बाद यह मामला अदालत में चला, जिसमें कई गवाहियां हुई और दोनों दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखी। कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed