{"_id":"5856d06c4f1c1be10ac06041","slug":"shopping-complex-slape-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग कांपलेक्स का लेंटर गिरा, मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉपिंग कांपलेक्स का लेंटर गिरा, मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड मार्केट में एक निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स का लेंटर अचानक धराशाही हो गया। इस दौरान एक मजदूर घायल हो गया, जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। वे लैंटर गिरने की आवाज सुनते ही पीछे की ओर भाग गए। लेकिन एक मजदूर वहीं उलझ गया। उसे सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दूसरी ओर इस हादसे से बाजार में हड़कंप मच गया और इस घटना से सड़क से गुजरने वाले कई लोग भी बाल-बाल बच गए। लेंटर गिरने के बाद सारा मलबा सड़क पर जा गिरा। तुरंत इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और रास्ता जाम कर राहत कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार यहां रेलवे रोड मार्केट में एक पुराने बैंक की जगह पर खंडहर बना हुआ था। इसी खंडहर को खरीदकर कुछ लोग यहां शॉपिंग कांप्लेक्स तैयार कर रही थी। नीचे के हिस्से में दुकान काटकर उस पर लेंटर डाला गया था, जबकि पहला लेंटर पूरी तरह से तैयार नहीं था कि उसके ऊपर दूसरी मंजिल का काम भी शुरू कर दिया। लेकिन रविवार दोपहर को अचानक जबरदस्त आवाज के साथ पहला लेंटर गिर गया। उस वक्त एक मजदूर तो लेंटर के नीचे खड़ा था, जबकि अन्य मजदूर पहली मंजिल पर खड़ेे थे। लेंटर गिरता देख ऊपर खड़े मजदूर तो पीछे भाग गए, जबकि नीचे खड़ा मजदूर राजकुमार भाग नहीं सका और वे मलबे के नीचे गिरकर चोटिल हो गया। कोतवाली थाना इंचार्ज रजनीश कुमार का कहना है कि मौके पर जाकर देखा गया तो ये पाया गया कि लेंटर के नीचे ज्यादा स्पोर्ट नहीं थी। उनके अनुसार अभी तक उनके पास किसी की लिखित शिकायत नहीं आई है। उनके अनुसार निर्माणाधीन शॉपिंग कांपलेक्स अवैध है या वैध, इस बारे में नगर निगम के अफसर ही बता पाएंगे।