{"_id":"56f048984f1c1bc81af14d4e","slug":"property-claim-40-case-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के जरिए प्रापर्टी कब्जाने की कोशिश, चालीस पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के जरिए प्रापर्टी कब्जाने की कोशिश, चालीस पर केस
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के जरिए प्रापर्टी कब्जाने की कोशिश, चालीस पर केस
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत आधी रात कुछ बदमाश लोग सिविल अस्पताल के सामने एक प्रापर्टी पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। ये एक ट्रस्ट की प्रापर्टी है। उन्होंने न केवल ट्रस्ट का बोर्ड उतारकर फैंक दिया, बल्कि चौकीदार से मारपीट कर उसे बंधक बनाकर वहां अपने बोर्ड भी लगा दिया। इन बदमाश लोगों ने खूब हुड़दंग मचाया और वहां मौजूद लोगों को देख लेने की धमकी भी दी। लेकिन पुलिस के आने के बाद ये बदमाश वहां से भाग खड़े हुए।
इसी मामले में सोमवार को दो महिलाएं भी सामने आई और उन्होंने इस प्रापर्टी पर अपना हक जमाते हुए कहा कि ये प्रापर्टी उनकी है। लेकिन दूसरी ओर पीड़ित पक्ष बदमाशों की करतूत के मद्देनजर अपने दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश कर दोनों महिलाओं समेत बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना था कि संबंधित प्रापर्टी का केस एक अन्य पार्टी से कोर्ट में चल रहा था। वह कोर्ट से केस जीत चुके हैं और इसी वजह से संबंधित पक्ष ने भी हारने के बाद कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए खुद ही प्रापर्टी का खाली कर कब्जा उन्हे सौंप दिया है। लेकिन विगत दिनों दो महिलाएं अचानक आकर इस प्रापर्टी पर अपना दावा करने लगी। इतना ही नहीं रविवार आधी रात को तीस से चालीस बदमाशों ने जबरन इस प्रापर्टी पर कब्जा करने की कोशिश की।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलवाया और दोनों की बात सुनी। लेकिन कोर्ट के आदेशों को देखने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीस से चालीस लोगों पर किसी की प्रापर्टी को जबरन हथियाने, किसी की जयदाद परिसर में जबरन घुसने, उसे छीनने का प्रयास करने और आपराधिक साजिश रचने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी दो महिलाओं को हिरासत में भी ले लिया है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल बरदाश्त नहीं की जाएगी। जो भी तथ्य पुलिस के सामने पेश आए हैं, उसके मुताबिक पुलिस ने अपनी कार्रवाई कर दी है।