{"_id":"586d49434f1c1b945d15954a","slug":"pehowa-sex-probe-busted-two-arrested-one-at-large","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिहोवा में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा के एक नामी अस्पताल में लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। कैथल और कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त आपरेशन में छापेमारी के दौरान दो दलाल काबू किए गए हैं, जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस रैकेट में अस्पताल की संलिप्तता की जांच जारी है। यह पुष्टि कुरुक्षेत्र जिला के पीएनडीटी नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने अमर उजाला से बातचीत में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन कैथल को पिहोवा में लिंग जांच गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित की और कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी दी, ताकि ज्वाइंट आपरेशन के तहत इस मामले में कार्रवाई हो सके। डॉ. सहायक के मुताबिक छापेमारी के लिए बनाई गई टीम में कैथल की डिप्टी सीएमओ नीलम कक्कड़, डा. मंगला, डा. प्रदीप, पिहोवा के कार्यवाहक एसएमओ डा. अजीत पाल और जिला कैथल अपराध शाखा के राजकुमार राणा, जयकरण, भूपेंद्र सिंह, निर्मल को शामिल किया गया।
विज्ञापन
टीम ने जब बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तो उक्त सूचना पुख्ता पाई गई। उन्होंने बताया कि दोपहर को पिहोवा के नामी अस्पताल पर छापामारी की गई थी। इस छापेमारी में 20 हजार रुपये लेकर लिंग बताने पर जिला कुरुक्षेत्र के गांव मांगणा वासी दलाल मुकेश कुमार और गढ़ी लांगरी वासी अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि इसी गिरोह का तीसरा सदस्य जिला अंबाला के गांव सौंटा वासी जगबीर सिंह भागने में कामयाब रहा। डा. सहाय ने बताया कि गिरफ्तार दलाल अमरीक सिंह पिहोवा के गर्ग नर्सिंग होम में कर्मचारी है, जबकि मुकेश कुमार गांव मांगणा में ही क्लीनिक चलाता है। गिरफ्त में आए मुकेश और अमरीक ने बताया कि फरार हुआ इनका साथी जगबीर भी शहर के ही किसी निजी अस्पताल में काम करता है। बहरहाल पिहोवा में हुई छापेमारी के बाद जांच जारी है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
ज्वाइंट आपरेशन में ऐसे चली कार्रवाई
डिप्टी सिविल सर्जन आरके सहाय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की टीम ने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर जाल बिछाया था। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से फर्जी ग्राहक को दलालों के संपर्क में भेजा गया। लिंग जांच के लिए दलालों ने 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। उन्होंने बताया कि सारा मामला फिट होने के बाद दलाल बुधवार को फर्जी ग्राहक को जांच के लिए अंबाला रोड स्थित गर्ग नर्सिंग होम पर ले आए थे। जहां पर फर्जी ग्राहक से 500 रुपये लेकर लिंग जांच कराई गई। जांच के बाद दलालों ने फर्जी ग्राहक से बाकी के रुपये व जांच की रिपोर्ट अस्पताल से बाहर सड़क पर देने की बात कही। यहां दलालों ने फर्जी ग्राहक की बात मोबाइल फोन से किसी महिला से कराई थी। जिस महिला से दलालों ने बात कराई उसने सिर्फ यह कहा कि रिपोर्ट पॉजीटिव यानि गर्भ में लड़का है कि पुष्टि की। यह जानकारी मिलते के बाद ग्राहक ने शेष साढ़े 19 हजार रुपये दलालों को देते हुए टीम को इशारा कर दिया। फर्जी ग्राहक का इशारा मिलते ही टीम ने मौके पहुंची और दो दलालों को काबू कर लिया। इसी बीच एक दलाल टीम को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।
टीम ने दलालों से बरामद किए साढ़े 19 हजार
टीम ने पकड़े गए दोनों दलाल मुकेश और अमरीक सिंह से साढ़े 19 हजार रुपये मौके से ही बरामद कर लिए है। वहीं पुलिस फरार दलाल की तलाश कर रही है। पुलिस दलालों के नंबर के माध्यम से रिपोर्ट पॉजीटिव बताने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अपराध शाखा की टीम मोबाइल की डिटेल खंगालकर इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी प्रयासरत है। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन डा. सहाय ने कहा कि गिरोह में कई लोग शामिल हो सकते हैं और मामले की गहनता से जांच जारी है। वहीं जिस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हुआ था, उसे भी अभी क्लीन चिट नहीं दी जा सकती। टीम पूरी जानकारी जुटा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े हर सख्श पर कार्रवाई हो सके।