{"_id":"589b6e834f1c1b8a5237abfe","slug":"molestation-and-assault-of-students-entered-the-classroom-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास रूम में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लास रूम में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने नग्गल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की क्लास रूम में घुसकर दो छात्राओं से न केवल छेड़खानी की, बल्कि उनकी स्कूल में ही बुरी तरह से पिटाई कर डाली। इससे अन्य विद्यार्थी भी सहम गए, जबकि कुछ देर के बाद स्टाफ को आता देख यह सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल छात्राओं के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि स्कूल के बाहर छात्राओं से छेड़खानी के कुछ मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गल की कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रार्थना सभा में जाने के लिए बच्चे तैयार थे। इसी दौरान 12वीं कक्षा की छात्राएं क्लास रूम में ही मौजूद थीं, जबकि दो युवक उस क्लास में घुस गए जहां पर यह छात्राएं मौजूद थीं। इन दोनों युवकों ने दो छात्राओं से छेड़खानी शुरू कर दी, जबकि विरोध करने पर यह दोनों युवक हाथापाई पर उतर आए। देखते ही देखते इन दोनों युवकों ने छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया। यह देखते ही अन्य छात्राएं सहम गईं, जबकि पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जैसे ही स्कूल स्टाफ को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही यह दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि इन युवकों का पीछा भी किया गया, लेकिन यह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
उधर, इस सारी घटना से स्कूल स्टाफ हैरान था, जबकि इसकी सूचना छात्राओं के परिजनों को भी दी गई। इसके बाद छात्राओं के परिजन तुरंत स्कूल में पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने नग्गल पुलिस थाना में इस संबंध में शिकायत दी है।
विज्ञापन
एसएचओ नग्गल थाना ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ युवकों ने दो छात्राओं से स्कूल के क्लासरूम में जहां छेड़खानी की है, वहीं मारपीट भी की है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।