फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hotel owner injured head after denying drinking whisky

शराब पीने से रोकने पर ढाबा मालिक का सिर फोड़ा, तोड़फोड़

Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंबाला में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही हैं और बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं हैं। इसी का नतीजा सोमवार रात्रि फिर से देखने को मिला, जब ढाबे पर शराब पीने से इंकार करने पर छह उत्पाती युवकों ने न केवल ढाबा ही तोड़ दिया, बल्कि शराब की बोतल ढाबा संचालक के सिर पर दे मारी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

ढाबों पर बदमाशों द्वारा की गई गुंडागर्दी की दो दिन में ये दूसरी घटना थी। एक दिन पहले भी बदमाश ने नारायणगढ़ इलाके में ढाबे पर हो-हल्ला मचाने से मना करने पर गोलियां बरसा दी। गनीमत यह रही कि गोलियां ढाबे के बड़े पतीलों व अन्य बर्तनों पर लगी। कारिंदों ने छिपकर अपनी जान बचाई। लेकिन अब ढाबे पर बदमाशों की दूसरी घटना दिल्ली हाइवे पर शाहपुर इलाके में सामने आ गई। यहां बदमाशों ने शराब पीने से मना करने पर न केवल ढाबा तोड़ दिया, बल्कि शराब की बोतल से संचालक का सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी और बदमाश युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का यहां भी दावा है कि वे जल्द बदमाशों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन



मालिक के सामने ढाबे को बुरी तरह तोड़ा
दरअसल, सोमवार देर रात को दिल्ली हाइवे स्थित एक विलेज ढाबे पर एक बेलेरो गाड़ी सवार छह युवक पहुंचे और ढाबा संचालक से ढाबे में बैठकर शराब का सेवन करने की बात शुरू कर दी। ऐसे में जब ढाबा संचालक हरसिमरन ने युवकों को फैमिली ढाबे होने की बात कहकर मना किया तो एक युवक ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते शराब की बोतल ढाबा संचालक के सिर मार दी और लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ढाबे में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने विरोध जताया तो हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लहूलुहान हालत में ढाबा संचालक को उपचार के अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद इलाका पुलिस को मामले की सूचना दी गई। ऐसे में जब ढाबा संचालक वापिस अपने ढाबे पर पहुंचा तो देर रात एक बाद फिर हमलावर युवक मौके पर वापस पहुंच गए और देखते ही देखते डंडो व रॉड की सहायता से ढाबे पर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी और जमकर उत्पात मचाया। ऐसे में हमलावरों ने ढाबा संचालक की कार को भी निशाना बनाया और उसको क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस वारदात की सूचना पाकर एसीपी ने मौके का मुआयना किया।

पुलिस ने शुरू की जांच : एसएचओ
पड़ाव थाना एसएचओ भूषणदास का कहना है कि तोड़फोड़ व मारपीट के आरोप में छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें दो की पहचान हो गई है और अन्य चार की तलाश की जा रही है। इस आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें तैयार कर ली है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed