{"_id":"57c0940e4f1c1bb57ed4f5fd","slug":"gang-rip-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी में गैंगरेप कर युवती को छोड़ भागे युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी में गैंगरेप कर युवती को छोड़ भागे युवक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने भाई के साथ गांव लौट रही युवती का अपहरण कर लिया गया। युवक उसे जबरन बाइक पर बिठाकर दूसरे गांव ले गए, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं इसके बाद इन युवकों ने इस युवती को उसके गांव छोड़ा और फरार हो गए। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर तीन युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिटी के एक गांव की 19 साल की युवती जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने भाई के साथ गई थी। कार्यक्रम से जब वह लौट रही थी तो उसके भाई ने किसी काम से सड़क किनारे बाइक रोक ली। जैसे ही उसका भाई सड़क से थोड़ा नीचे उतरा तो सड़क पर खड़ी युवती को दो युवकों ने जबरन बाइक पर बिठाकर अपहरण कर लिया। युवती का कहना है कि यह युवक उसे एक मकान में ले गए। यहां पर इन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ पिला लिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं इसके बाद इन युवकों ने अपने तीसरे साथी को भी बुला लिया। बाद में देर रात ही यह युवक उसे फिर से बाइक पर बिठाकर उसके गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। इस के बाद घर पहुंची युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। युवती के परिजन उसे लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचे और इस बारे में शिकायत दी। उधर, पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर युवती के बयान लिए और तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।
---
युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करेगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अमरजीत कौर, एसएचओ, महिला थाना