{"_id":"5919fe244f1c1b8702f23055","slug":"child-return-home-leaving-home-in-road-accident-ambala-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी कर घर लौट रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी कर घर लौट रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 16 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल से निकले चौथी कक्षा के छात्र को एक बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बुरी तरह से घायल बच्चे सिटी ट्रामा सेंटर लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सोमवार को हंडेसरा के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल के पास दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के दौरान हुआ। मृतक बच्चे की पहचान चौथी कक्षा के छात्र जसकरण (7) के रूप में हुई।
विज्ञापन
जसकरण के पिता कुलदीप ने बताया कि वह सोमवार को स्कूल से घर आने के लिए निकला। इस दौरान उसे एक कालेज की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे तुरंत सिटी ट्रामा में पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी चालक को अपने कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। चंडीगढ़ निवासी नरेंद्र कुमार सोमवार को अपने कुछ काम से बाइक पर चंडीगढ़ की तरफ से कैंट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान किंगफिशर के पास उनको किसी ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया है।
विज्ञापन