फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   child-in-sirm

बच्चों से श्रम करवाने पर टीम ने की जांच

Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। सरकारी स्कूल मुलाना में बच्चों से बाल श्रम करवाए जाने के मामले में वीरवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने टीम सहित जांच की। इसी मामले में जहां शिक्षा विभाग स्कूल प्राचार्य को नोटिस दे चुका है, वहीं टीम ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों से बच्चों से बाल श्रम करवाने और विद्यार्थियों से इस मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुलाना के सरकारी स्कूल में बच्चों से बीते दिनों बाल श्रम कराया गया था। इस मामले में बच्चों ने स्कूल में ही काम किया था। बताया जाता है कि बच्चों को समोसे खिलाने का लालच दिया गया था। इसी को लेकर वीरवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला ने चाइल्डलाइन कोऑर्डिनेटर रेखा व बाल कल्याण समिति सदस्य जगमोहन सिंह, गुरदेव सिंह व मोहित अग्रवाल के साथ स्कूल में पहुंचीं। टीम ने स्कूली बच्चों के बयानों की विडियो बनाई। इस दौरान टीम ने स्कूल में नौनिहालों को दी जा रही मिड डे मील की खाद्य सामग्री व पेयजल व्यवस्था की भी जांच की।
विज्ञापन

स्कूल में पहुंचते ही टीम ने स्कूल प्राचार्य व बीईओ पवन गुप्ता से भी बातचीत की। इसके बाद टीम बच्चों से पूछताछ करने पहुंच गई। बच्चों ने स्कूल प्रशासन द्वारा निर्माण के दौरान कार्य करवाने की बात मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने स्कूल में मिड डे मील की जांच भी की। इस दौरान टीम ने देखा कि योजना के तहत दिए जा रहे व्यंजनों से संबंधित सूचनापट न लगे होने तथा गेहूं व चावल के बर्तनों में मकड़ी के जाले लगे देख टीम ने मिड डे मील प्रभारी को जमकर लताड़ा। इसी प्रकार स्कूल के एक कमरे में 65 बच्चे बैठे देख टीम हैरान रह गई। कमरे में न तो सफाई थी और न ही प्रकाश की उचित व्यवस्था।

वर्जन
शिकायत के बाद टीम ने बच्चों व स्कूल प्राध्यापकों के बयान लिए हैं। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस जांच के बारे में शिक्षा विभाग को भी अवगत कराया जाएगा।
- मेघा सिंगला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed