फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed against 12 people for showing black flags and attacking Kurukshetra MP Naib Saini

हरियाणा: कुरुक्षेत्र सांसद सैनी को काले झंडे दिखाने और हमला करने में 12 लोगों पर केस दर्ज 

Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
सार

गांव कोड़वा खुर्द में बीते रोज घटना हुई थी। आरोपी अचानक काले झंडे और डंडे लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Case filed against 12 people for showing black flags and attacking Kurukshetra MP Naib Saini
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को काले झंडे दिखाने और उनकी गाड़ी में ईंट पत्थरों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार की देर शाम को गांव कोड़वा खुर्द में हुई। इस संदर्भ में पीसीआर-22 में तैनात एएसआई ईश्वर दयाल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अंबाला कंट्रोल रूम से आदेश प्राप्त हुआ कि कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नायब सैनी को गांव दिनारपुर अंबाला कुरुक्षेत्र सीमा से रिसीव करके उनकी पायलट ड्यूटी करनी है। जब वह अपने कर्मियों के साथ गाड़ी लेकर दिनारपुर बार्डर पहुंचे तो उनके पास सांसद सैनी के अंगरक्षक अशोक कुमार का टेलीफोन आया।
विज्ञापन


बताया कि सांसद गांव कोड़वा खुर्द में परवेश के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। ईश्वर दयाल के अनुसार उन्होंने उसी समय थाना शहजादपुर प्रभारी को टेलीफोन पर अवगत करा दिया और वह स्वयं गाड़ी लेकर कोड़वा खुर्द की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सांसद सैनी सायं करीब सात बजे शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने निवास स्थान के लिए निकले ही थे कि कोड़वा खुर्द में बने प्रवेश द्वार के पास करीब 12 लोग काले झंडे और हाथों में डंडे लेकर सामने आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने रास्ता रोककर सांसद को गालियां दीं और उनकी गाड़ी पर ईंट पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया।


ईश्वर दयाल के अनुसार उन्होंने सूझबूझ व सावधानी से सांसद नायब सैनी का बचाव कर वहां से निकाला। इस संदर्भ में पुलिस ने परमेश्वर, बलजिन्द्र, गुरविन्द्र, गुरप्रीत, नवदीप (सभी वासी कोड़वा खुर्द) समेत 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed