फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   atikrman-in-verod

शाम को दुकानें बंद कर लगाया जाम, जमकर किया हंगामा

Mon, 19 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Mon, 19 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रविवार शाम को अवैध कब्जों पर पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज हरियाणा की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट के दुकानदार रविवार को हड़ताल पर चले गए। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत से असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायज कब्जे किये जा रहे हैं और शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। दुकानदारों द्वारा लगाए जाम व हंगामें के बाद भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को मनाने की कोशिश लेकिन दुकानदारों का कहना था कि जब अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते तब तक वह अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे। व्यापारियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने मार्केट में कब्जा किया हुआ है और उन्हें रोकने पर वे झगड़ा करते हैं। असामाजिक तत्वों से अवैध कब्जा खाली करवाने पहुंची अंबाला पुलिस व प्रशासनिक अमले की एक नही चली और घंटो प्रशासन कार्यवाई को लेकर रणनीति बनाता रहा और व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देता रहा लेकिन मामला नहीं निपटता देख आखिर अवैध कब्जाधारियों को पुलिस ने अपना सामान उठवाने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार टीआर गौतम ने कहा कि  फिलहाल सड़कों पर दुकानों के आगे से कब्जा हटवाया जा रहा है जल्द कब्जा खाली करवा दिया जायेगा। आखिर लंबी जद्दोजहद के बाद देर शाम तक अवैध कब्जाधारियों के कब्जा हटवा दिए गए और दुकानदारों को शांत किया।
विज्ञापन


दो साल से दुकानदार परेशान
दो साल फड़ी वालों ने उक्त जगह पर कब्जा किया है, जिस कारण सभी कपड़ा व्यापारी इन फड़ी वालों से काफी परेशान थे। कई लोग अपराधी प्रवृति के थे और जबरन कपड़ा मार्केट में दुकानों के आगे रेहड़ी लगवा देते है। जिससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों व राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरचरण सिंह भाटिया, प्रधान होलसेल क्लाथ मार्केट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed