फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Another death due to consumption of poisonous liquor in Suhana village

Ambala: सुहाना गांव में जहरीली शराब के सेवन से एक और मौत, ग्रामीणों ने जाम लगा ठेके पर जड़ा ताला

Wed, 15 Nov 2023 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 12:43 AM IST
सार

पांच दिन में हो सात मौतें हो चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि जहरीली नहीं अत्यधिक शराब के सेवन से लोगों की जान गई है। ग्रामीणों ने मुलाना-सरकपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद ठेके पर ताला जड़ दिया। 

विज्ञापन
Ambala: Another death due to consumption of poisonous liquor in Suhana village
थाना प्रभारी को ठेका बंद करवाने के लिए ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के मुलाना के सुहाना गांव में बीते पांच दिन में सात मौतें होने से मातम छाया छुआ है। मंगलवार सुबह हुई प्रवीण कुमार की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। ग्रामीणों ने मुलाना-सरकपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद ठेके पर ताला जड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने जाम को करीब 20 मिनट बाद खुलवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में आए दिन मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।

विज्ञापन


गांव में अवैध शराब बिक रही है। ग्रामीणों के अनुसार गावं के लोग जहरीली शराब पीने के कारण मरे हैं। ग्रामीणों ने गांव में शराब के ठेके पर भी ग्राम पंचायत की मौजूदगी में ताला जड़ा। मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को ग्राम पंचायत ने गांव से ठेका हटाने के लिए लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बीते पांच दिन में गांव में अजैब सिंह, धन्नी राम, राजेश कुमार, निसार अली, नविंदर सिंह, धर्मबीर और प्रवीण धीमान की मौत हुई है जो शराब पीने से हुई है। पुलिस का कहना है कि गांव में किसी की भी जहरीली शराब से मौत नहीं हुई है। दो लोगों की मौत हुई है और वो अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करते थे। बाकी की बीमारियों से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर तक हो रही डिलीवरी
गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में 5-6 लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं, जो कि शराब को घर तक डिलीवरी करते हैं। पुलिस उन लोगों को लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। इसके चलते गांव में आए दिन मौतें हो रही हैं।


ग्रामीणों ने ठेका बंद करने की शिकायत दी है। उसे एक्साइज विभाग को कार्रवाई के लिए दे दिया जाएगा। गांव में दो लोगों की अजैब सिंह व प्रवीण की अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है। जहरीली शराब पीने से मौत का कोई मामला सुहाना गांव में नहीं है। बाकी मौतें बीमारियों व हार्ट अटैक के चलते हुई है। मंगलवार को जिसकी मौत हुई है, उसके परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। -सुरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी, मुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed