फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Alleged on mother taking Insurance policy

मां पर लगाया बीमा पॉलिसी हड़पने का आरोप

Wed, 02 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 02 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
मृतक के स्थान पर पत्नी द्वारा किसी अन्य को अपना पति बता बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पुत्रों द्वारा आरटीआई से जुटाई गई जानकारी के बाद हुए खुलासे से इस फर्जीवाड़े का पता चला है। ठगे गए एक पुत्र ने अपने संरक्षक के माध्यम से पुलिस व बीमा कंपनी के उच्चाधिकारियों को अपनी माता, उसके कथित पति व बीमा एंजेट के खिलाफ शिकायत दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर चार वासी भगवान दास ने अपने संरक्षक के माध्यम से यह आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि उसके पिता ने अपने दोनों लड़कों के नाम वर्ष 2002 में एक-एक लाख रुपये की दो भारतीय जीवन बीमा की पॉलिसी करवाई थी। एक मुश्त ही इन दोनों पॉलिसी का पैसा जमा भी करवा दिया था। ये दोनों पॉलोसी वर्ष 2021 व 2023 में मैच्योर होनी थी। इसी बीच उनकी माता उनको छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लग गई। जबकि उसके पिता राज कुमार की वर्ष 2004 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

भगवान दास के सरंक्षक उसके चाचा राजिन्द्र कुमार के मुताबिक, उन्होंने जब कुछ समय पहले हाथ लगे बीमा पॉलिसी की जानकारी आरटीआई के माध्यम से जुटाई तो पता चला कि इन दोनों पॉलिसी को सितंबर 2014 में प्री-मैच्योर बताकर उसका पैसा निकाल लिया गया है। राजिन्द्र कुमार के मुताबिक आरटीआई में खुलासा हुआ कि यह पैसा भगवानदास की माता रही महिला ने निकलवाए हैं। इस फर्जीवाड़े में बीमा पॉलिसी का एंजेट भी शामिल है। इस संदर्भ में जांच अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार भगवान दास के संरक्षक राजिन्द्र कुमार की एक शिकायत उन्हें इस बारे में मिली है जिस पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed