फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज

खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज
खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। खेत में काम कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने व उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 13 जनवरी को गांव नबीपुर में खेतों में काम कर रही थी कि तभी वहां पर जरनैल निवासी गांव राऊमाजरा आया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर जरनैल सिंह ने उसकी बाजू पकड़ कर उसके बदतमीजी करने के साथ-साथ मारपीट भी की। यही नहीं जरनैल सिंह ने पम्मी, अमन, लालू, बांकी आदि को बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की तथा उसके बाद जरनैल, रोहित व अन्य लड़के उनके घर पर आए और वहां भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जरनैल सिंह उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed