फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जूस में नशीला पदार्थ देकर लूटा

जूस में नशीला पदार्थ देकर लूटा

Thu, 20 Dec 2018 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
जूस में नशीला पदार्थ देकर लूटा
जूस में नशीला पदार्थ देकर लूटा
विज्ञापन

36000 रुपये, सोने की दो अंगूठियां और मोबाइल फोन ले गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला के विष्णु विहार इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय राम कृष्ण शर्मा मंगलवार दोपहर को जब अपने पोते के इलाज के लिए एटीएम से रुपए निकालने गए तो आरोपियों ने उन्हें अपनी बातों में फंसाया और धोखे से जूस में नशीला पदार्थ मिला दिया। जूस पीकर राम कृष्ण बेहोश हो गए और आरोपी उनके पास से नकदी, सोने की दो अंगूठियां और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

रामकृष्ण शर्मा के बेटे मनोज ने बताया कि हमें मंगलवार की शाम को फोन आया कि आपके पिता बलदेव नगर रेलवे फाटक के पास अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़े हैं। रामकृष्ण बेटे के इलाज के लिए एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उसी दौरान जहरखुरानों ने उन्हें कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे 36000 रुपये, सोने की दो अंगूठियां और मोबाइल फोन लूट लिया। बुधवार की दोपहर तक रामकृष्ण पूरी तरह होश में नहीं आए थे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई और उसने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed