फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पिता बेटी से तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, सरपंच ने मांगी फांसी की सजा

पिता बेटी से तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, सरपंच ने मांगी फांसी की सजा

Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पिता बेटी से तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, सरपंच ने मांगी फांसी की सजा
तीन साल तक पिता बेटी से करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

साहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आया दिल दहला देने वाला मामला
अमर उजाला यूरो
साहा। थाना साहा के एक गांव में पिता ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। बीते तीन साल से यह सिलसिला चल रहा था, जबकि बच्ची ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कलयुग पिता को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साहा पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में करीब सत्रह साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका पिता मजदूरी का काम करता है। पिछले तीन साल से वह लगातार शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने कई बार इसका विरोध भी किया, तो उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देता रहा। लड़की ने बताया कि इसी से परेशान होकर अब उसने साहा थाने में शिकायत दी है। साहा पुलिस ने इस दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सरपंच ने पीएम को लिखा पत्र, फांसी की सजा मांगी है। इस घटना के सामने आने के बाद गांव की महिला सरपंच ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। गांव के अन्य लोगों ने भी इस दुष्कर्मी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरपंच ने बच्चियों से हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम से मांग की है कि दुष्कर्मी पिता को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed