फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - पांच किलोमीटर दूर मिले पशु, शक की सूई पशु चोरों पर

- पांच किलोमीटर दूर मिले पशु, शक की सूई पशु चोरों पर

Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
- पांच किलोमीटर दूर मिले पशु, शक की सूई पशु चोरों पर
शहजादपुर।
विज्ञापन

पशु चराने गए गांव पिलखनी के बुजुर्ग सुंदर राम की किसी ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का पता तब चला, जब परिजन बुजुर्ग को ढूंढने निकले और शव निकटवर्ती गांव कोड़वा खुर्द में पाया गया। हत्या की सूचना लगते ही एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल सहित अन्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव पिलखनी का रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग सुंदर राम गांव से अपने पशुओं को चराने के लिए सोमवार सुबह निकटवर्ती गांव कोड़वा खुर्द में गया था। लेकिन देर शाम तक जब सुंदर राम घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। गांव वालों की मदद से सुंदर राम की तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस कारण मंगलवार सुबह फिर तलाश शुरू की व पशुओं के पांव के निशान को आधार मानते हुए वह कोड़वा खुर्द के जंगल के समीप पहुंचे। यहां पर लोगों ने देखा कि वहां पर एक तलाबनुमा गड्ढे में एक बीड़ी का बंडल मिला। इस बंडल की पहचान कर परिजनों ने की। इसी मार्का की बीढ़ी सुंदर राम पीते थे।
विज्ञापन

वहीं तलाश करने पर देखा कि वहां पर मौजूद आक के पौधों का झुंड टूटा हुआ था और वहां फुंस फैला हुआ था। इस पर आक में झांक कर देखा तो सुंदर राम का शव पड़ा था व गला रस्सी से घोंटकर आक की जड़ों में बांधा गया था। इसकी सूचना शहजादपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहजादपुर थाना प्रभारी हरभजन सिंह, थाना प्रभारी साहा शमशेर सिंह, डीएसपी नारायणगढ़ राजबीर सैनी, डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा, सीन ऑफ क्राइम की टीम, डॉग स्क्वायड पार्टी, सीआईए नारायणगढ़ टीम व पुलिस कप्तान एसपी अभिषेक जोरवाल भी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले, हमारी किसी से दुश्मनी नहीं
वहीं सुंदर राम की हत्या सूचना गांव में आग की तरह फैली और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं मृतक के बेटे बिंटू पाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पता नहीं किस ने और क्यों हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके पिता पशु चराने के लिए घर से निकले थे, वह दिनभर परेशान रहे। मगर उन्हें बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि उनके पिता के साथ ऐसा होगा। वह अक्सर पशु चराने के लिए जाते थे।

हत्या का शक पशु चोरों पर
जिस समय परिजनों व ग्रामीणों को शव मिला, उस समय पशु आसपास भी नहीं थे। जब इनकी तलाश की गई तो उनके पशु वारदात स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूरी से मिले हैं। ऐसे में शक है कि पशु चोरों ने पशुओं को चुराने की नीयत से ही सुंदर राम की हत्या की होगी। इसी को लेकर लोगों ने पुलिस के समक्ष यह शक जताया है। मगर, पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

चार साल पहले भी हुई थी हत्या
गांव में ही घटना की सूचना मिलते पहुंचे पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह पाल का कहना है कि बिरादरी के एक अन्य व्यक्ति की भी चार साल पहले हत्या हुई थी। युवक अशोक कुमार की चार साल पहले गांव पतरहेड़ी के पास हत्या कर दी गई थी और वह भी गांव पिलखनी का रहने वाला था। इस हत्या का भी आज तक कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने अब सुंदरराम की हत्या के मामले में भी गहन जांच की मांग की है। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने ठोस जांच की मांग की।


कातिल चाहे कितना भी होशियार क्यों न हो जल्द ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हत्यारों को काबू कर लिया जाएगा।
- राजबीर सैनी, डीएसपी, नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed