फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गर्भवती को ले जा रहे परिजनों की कार से भिड़ी दारोगा की कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

गर्भवती को ले जा रहे परिजनों की कार से भिड़ी दारोगा की कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती को ले जा रहे परिजनों की कार से भिड़ी दारोगा की कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
गर्भवती को ले जा रहे परिजनों की कार से भिड़ी दारोगा की कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। नारायणगढ़-साढौरा रोड पर अंबली गांव के नजदीक नशे में धुत सबइंस्पेक्टर की कार ने पंचकूला जा रहे परिवार की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी कार के चालक, उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में चालक की गर्भवती पत्नी और साला घायल हो गए। हादसे में कार में सवार हरियाणा पुलिस का एसआई भी घायल हो गया। हादसा बुधवार लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना एसआई के तेज रफ्तार से कार चलाने की वजह से हुई। उसकी दुर्घनाग्रस्त गाड़ी से शराब की बोतल भी मिली हैं। जांच पुलिस का अनुमान है कि वह नशे में हो सकता है। हादसे के समय कार चालक गर्भवती पत्नी को चेकअप कराने के लिए पंचकूला जा रहा था। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में शाम के समय तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
यमुनानगर जिले के गांव रतनपुरा निवासी ललित (29) अपनी माता रमेशो देवी (55), पत्नी कविता (28), पुत्री जैसमीन (3) और साले लखविंद्र (24) के साथ अपनी ऑल्टो कार से पंचकूला जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि कविता आठ माह की गर्भवती थी और उसका चेकअप कराने के लिए ही सभी कार से पंचकूला जा रहे थे। साढ़ौरा रोड पर अंबली गांव के बस अड्डे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार फोर्ड फिगो ने उनकी कार को उन्हीं की साइड में जाकर भीषण टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ऑल्टो कार के पखच्चे उड़ गए और कार में सवार रमेशो देवी उछलकर कार से बाहर जा गिरीं। हादसे में ऑल्टो चला रहे ललित और रमेशो देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जैसमीन, कविता और लखविंद्र घायल हो गए। हादसे में फिगो चला रहे सब इंस्पेक्टर कमलजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जैसमीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने कविता की नाजुक हालत होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लखविंद्र अभी नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में ही भर्ती है। एसआई कमलजीत को पंचकूला सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में परिजन पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

आठ माह से गर्भवती कविता
बताया जाता है कि ललित की पत्नी कविता आठ माह की गर्भवती थी और उसका चेकअप कराने के लिए ही परिवार के सदस्य उसे पंचकूला ले जा रहे थे। रास्ते में इन लोगों ने कविता के भाई गांव रत्तेवाली निवासी लखविंद्र को भी साथ ले लिया। हादसे के बाद घायल कविता के गर्भ में पल रहा शिशु सुरक्षित था। नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में इसकी जांच की गई थी। कोई खतरा न लेते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला पुलिस लाइन में तैनात है कार सवार एसआई, कार से मिली शराब की बोतल
सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह मूलरूप से यमुनानगर के गांव चंदाखड़ी का रहने वाला है। वह बुधवार सुबह अंबाला से सढ़ौरा की ओर आ रहा था। अंबाला-जगाधरी रोड पर निर्माण का कार्य चलने के कारण वह नारायणगढ़ से सढौरा रोड पर घर जा रहा था। अंबली के गांव में उसकी कार की सामने से आ रही अन्य कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में ललित और रमेशो के शव कार में ही फंस गए। उन्हें कार के शीशे तोड़कर निकाला गया। एसआई कमलजीत को भी घायल अवस्था में कार से निकाला गया। उसकी कार से शराब की बोतल पड़ी हुई थी।
यह बोले पुलिस अधिकारी
नारायणगढ़ के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि एसआई के शराब पीने की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिए हैं।

अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज
नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ 279, 337 और 304ए में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की गई है।
डेढ़ माह पहले हादसे में मरे थे तीन युवा
करीब डेढ़ माह पहले ही गांव गदौली में शादी समारोह से शरीक होकर लौट रहे इयोन कार में सवार रिश्तेदार तीन युवक सात फरवरी की सुबह नारायणगढ़ सढ़ौरा रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने मारकंडा पुल के निकट तीव्र मोड़ पर कार में सामने से टक्कर मारी थी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में बिलासपुर (यमुनानगर) के निवासी 21 वर्षीय लवली पुत्र मदन लाल, बिलासपुर के ही निवासी 18 वर्षीय तरसेम और 20 वर्षीय गुरविंद्र निवासी गांव बड़ी शेखां डेराबस्सी (पंजाब) की मौत हुई थी। इस भीषण हादसे को क्षेत्रवासी अभी भूले नहीं थे कि बुधवार एक हादसा और हो गया। इससे पहले फरवरी माह के पहले सप्ताह में नारायणगढ़-सढ़ौरा रोड पर फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हुई थी। इसमें महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed