फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरकारी नौकरी का झांसा देकर दंपति ने ठगे ढाई लाख

सरकारी नौकरी का झांसा देकर दंपति ने ठगे ढाई लाख

Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा देकर दंपति ने ठगे ढाई लाख
सरकारी नौकरी का झांसा देकर दंपति ने ठगे ढाई लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। धीन निवासी एक युवक को सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर दंपति ने लाखों रुपये ठगी लिए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दार्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव धीन निवासी प्रवीन अली ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है और बेरोजगार है। 15 मई 2017 को आरोपी राजेश कुमार व उसकी पत्नी प्रवीन निवासी गांव डुलियानी उसे दोसड़का में मिले और कहा कि उनकी हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में अच्छी पहचान है और वह उसे किसी सरकारी स्कूल में चपरासी की नौकरी दिलवा देंगे। इसके लिए साढ़े पांच लाख का खर्च आएगा। पीड़ित ने कहा कि उसके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है, जिस पर दंपति ने पैसे किश्तों में देने की बात कही। पीड़ित ने 16 मई 2017 को आरोपी के बताए गए बैंक खाते में दस हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद फिर 22 मई 2017 को 20 हजार, 29 जून को 70 हजार, 5 जुलाई को 46 हजार, 1 सितंबर को 20 हजार, 11 सितंबर 2017 को 50 हजार रुपये आरोपी के खाते में जमा करवाए। इसके बाद 12 अक्तूबर 2017 को आरोपी की पत्नी का फोन आया जिसमें उसने कहा कि काम तैयार है। इसके लिए और डेढ़ लाख रुपये मुझे अलग से देने होंगे। मैंनेे आरोपी की पत्नी को घर बुलाकर किसी से पैसे उधार लेकर अपने दोस्त के सामने दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब आपको सरकारी नौकरी मिल जाएगी। बाकी की रकम आप बाद में दे देना। जब काफी समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने राजेश को फोन किया तो उसने कहा कि पूरे पैसे देने पर ही काम होगा, अगर पूरे पैसे नहीं दिए तो बाकी के पैसे वापस नहीं मिलेंगे। इसके बाद दंपति ने पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुलाना पुलिस को शिकायत दी लेकिन दंपति ने आने से मना कर दिया। बाद में उन्होंने पंचायत में स्वीकार किया कि वह उसके पैसे वापस कर देंगे लेकिन काफी समय बाद भी आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। जिस पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed