{"_id":"5b6b4cb54f1c1b66428b6af8","slug":"21533758645-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैशन जज हत्याकांड : दोपहर सरकार का फूंका पुतला, शाम को पुलिस ने एक गिरफ्तारी दिखाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैशन जज हत्याकांड : दोपहर सरकार का फूंका पुतला, शाम को पुलिस ने एक गिरफ्तारी दिखाई
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैशन जज हत्याकांड : मुख्यारोपी कुलदीप का छोटा भाई विरेंद्र राणा पटियाला में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव बड़ागांव के सरपंच पति व जेबीटी टीचर सैशन जज हत्याकांड में लोगों का गुस्सा चरम पर है। जहां मृतक की मां कांता देवी व उसके परिजनों का लघु सचिवालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा और लोगों ने सरकार का पुतला फूंका, वहीं शाम को डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक और आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
बता दें कि 9 जुलाई को सैशन जज की हत्या हो गई थी। डीएसपी नारायणगढ़ अमित भाटिया ने बुधवार शाम को कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी विरेंद्र राणा पुत्र शिव कुमार राणा को पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पटियाला पुलिस ने अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मुख्य आरोपी कुलदीप राणा का छोटा भाई है। विरेंद्र यहां से भागने की फिराक में था। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक कुलदीप राणा, विरेंद्र व विजय कुमार गिरफ्तार हो चुके हैं और शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विजय कुमार न्यायिक हिरासत में चल रहा है, जबकि कुलदीप राणा सात दिन के पुलिस रिमांड पर है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर लघु सचिवालय परिसर में धारा 144 लगा दी गई है जिसके तहत वहां पर कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।
--------------
पूर्व सैनिकों और अन्य जिलों के सरपंचों ने दिया धरने को समर्थन
बुधवार को लघु सचिवालय पर हो रहे धरना प्रदर्शन पर आस-पास क्षेत्र के अनेक पूर्व सैनिकों सहित अन्य जिलों से आए गांवों के सरपंचों ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान सभी लोग पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, प्रदेश सरकार व राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कैथल जिले के एक गांव से धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए सरपंच प्रवीन कुमार का कहना था कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते दोषियों को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विधायक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री होने के बावजूद भी आज तक वह मृतक सैशन जज के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करवाने में असफल रहे, इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सैनी भी धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उधर ब्लाक शहजादपुर की सरपंच यूनियन के प्रधान अशोक पाल अनेक सरपंचों सहित डीएसपी नारायणगढ़ व एसडीएम नारायणगढ़ को मिले तथा मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यमंत्री नायब सैनी, डीएसपी नारायणगढ़ अमित भाटिया तथा एसडीएम विरेंद्र सिंह के पुतलों का दहन किया।