फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शौचालय के गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

शौचालय के गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 31 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
शौचालय के गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
शौचालय के गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)। क्षेत्र के गांव कुराली में एक मकान के निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि सात वर्षीय निलेश पुत्र प्रदीप अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसके घर के बाहर घरवालों ने एक शौचालय का गड्ढा बनाया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। गड्डा ढक्कन न लगने के कारण खुला पड़ा था। खेलते समय बच्चा इस गड्ढे में गिर गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने बच्चे को गड्ढे से निकालकर सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अगामी कार्रवाई में जुट गई। वहीं बताया जा रहा है कि निलेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था वह दो छोटी बहनों का अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed