फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सेशन जज हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर सरपंचों ने दी त्यागपत्र देने की चेतावनी

सेशन जज हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर सरपंचों ने दी त्यागपत्र देने की चेतावनी

Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सेशन जज हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर सरपंचों ने दी त्यागपत्र देने की चेतावनी
सेशन जज हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर के सरपंच देंगे त्यागपत्र!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ के बड़ा गांव में महिला सरपंच के पति व सैशन जज की हत्या के मामले में हरियाणा प्रदेश सरपंच यूनियन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को अंबाला उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

इतना ही नहीं उन्होंने 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है कि अगर आरोपियों की उक्त तारीख तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलने करेंगे। इससे पहले सरपंचों ने बड़ा गांव में बैठक कर अंदोलन की रणनीति तैयार की और डीसी को ज्ञापन देने अंबाला शहर पहुंचे। डीसी को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सरपंच एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन के सुस्त रवैये पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे हत्यारों पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में विलंब कर रही है। यह देरी पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। 9 जुलाई को बड़ा गांव के सरपंच के पति सेशन जज की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इस कारण पीड़ित परिवार दहशत में है। सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी ने मीटिंग में निर्णय लिया कि डीसी को ज्ञापन देने के बाद भी 21 जुलाई तक यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो समस्त हरियाणा के सरपंच सामूहिक रूप से अपना त्याग-पत्र अपने-अपने जिला उपायुक्तों को सौंपेंगे। सरकार के खिलाफ भी पूर्ण रूप से असहयोग आंदोलन शुरू कर देंगे। अंबाला जिला प्रधान रणधीर सिंह ने बताया कि वह ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी करवाकर परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाना चाहते हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश के जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed