{"_id":"5abbe8924f1c1b602a8b46aa","slug":"181522264210-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरेड़ीकलां परीक्षा केंद्र पर नकल और बाहरी लोग देख भड़की फ्लाइंग टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरेड़ीकलां परीक्षा केंद्र पर नकल और बाहरी लोग देख भड़की फ्लाइंग टीम
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ीकलां परीक्षा केंद्र पर नकल और बाहरी लोग देख भड़की फ्लाइंग टीम
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव भरेड़ीकलां स्थित राजकीय स्कूल में बुधवार को एसडीएम फ्लाइंग द्वारा किए गए निरीक्षण में परीक्षा केंद्र के बाहर किताबें, पर्चियां बाहरी व्यक्ति दिखे। अधिकारी अव्यवस्थाएं देखकर भड़क गए। इसके चलते परीक्षा केंद्र अधीक्षक और प्रिंसिपल से इस बारे में जवाब तलबी की है। साथ ही डीएसपी को भी इस परीक्षा केंद्र में एक की बजाये तीन पुलिस कर्मियों को तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को इस परीक्षा केंद्र का दौरा किया। इसमें एसडीएम मोनिका गुप्ता, घेल के राजकीय स्कूल से राजेंद्र कौर, बीहटा स्कूल से मनोज, अंबाला छावनी स्कूल से ओमप्रकाश शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड ने भरेड़ी कलां परीक्षा केंद्र में बाहर किताबें, पर्चियां और बाहरी व्यक्तियों को देखा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एक पुलिस कर्मचारी ही तैनात रहा। इस पर परीक्षा केंद्र के अधीक्षक और प्रिंसिपल से सवाल किए तो वे संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। एसडीएम फ्लाइंग ने केंद्र अधीक्षक और प्रिंसिपल से जवाब तलब किया है। एसडीएम मोनिका गुप्ता ने भरेड़ीकलां के परीक्षा केंद्र की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी नारायणगढ़ को निर्देश दिए। इस केंद्र पर तीन पुलिस कर्मचारी तैनात किये जाए ताकि परीक्षा को नकल रहित करवाया जा सके। एसडीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने जौली परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को ठीक पाया। उन्होंने सेंटर के अधीक्षक से परीक्षा के संबंध में किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें निर्देश दिए कि बोर्ड की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को सफलतापूर्वक और नकल रहित संपन्न करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए भी खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रिंसिपल संबंधित थाना प्रभारी को सूचित कर पुलिस कर्मचारियों की डिमांड करें। उल्लेखनीय है कि भरेड़ीकलां स्थित परीक्षा केंद्र का बीते दिनों भी निरीक्षण किया गया था। इसमें अनियमितताएं पाई गई थीं।