{"_id":"5a3d615b4f1c1bd0408be88b","slug":"161513972059-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.10 करोड़ की हेराफेरी का आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.10 करोड़ की हेराफेरी का आरोपी पुलिस रिमांड पर
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.10 करोड़ की हेराफेरी का आरोपी रिमांड पर
शहजादपुर। करीब 2 करोड़ 10 लाख की हेराफेरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने 2 दिन के पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को और तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
बता दें कि शहजादपुर अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत दे कर आरोप लगाया था कि उसकी दुकान पर कार्यरत मुनीम ने हेराफेरी से उसके फर्म के खाते से 2 करोड़ 10 लाख रुपये गबन कर लिए हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से न्यायालय ने आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया था। रिमांड की अवधि पूरी होने पर आरोपी सुनील कुमार को शुक्रवार को फिर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी सुरेश पाल के अनुसार आरोपी से इस मामले में और पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके कि उसने यह हेराफेरी कैसे और किसके कहने पर की व वह रकम कहां है, उसे बरामद किया जाएगा।