फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर से बाहर घुमाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव निवासी नाबालिग ने बताया कि 30 मार्च को उसकी मौसी उसे शहर से घुमाने की बात कहकर उसे घर से ले गई। इस दौरान उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी और मौसी होने के नाते उसने उनके साथ जाने दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी मौसी उसे डेराबस्सी एक निजी होटल में ले गई, जहां पर उसकी मौसी का जानकार एक लड़ता था। एक अन्य लड़का उनके साथ ही गाड़ी में गया था। पीड़िता ने बताया कि उनके साथ गया एक लड़का और उसकी मौसी होटल के एक कमरे में रुके, तो वहीं दूसरे कमरे में उसकी मौसी ने वहीं रह रहे अन्य लड़के के साथ उसे भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। यही नहीं मौसी ने उसे डराया कि यदि उसने कोई भी बात किसी को बताई उससे बुरा कोई नहीं होगा। उधर, बेटी के घर न पहुंचने पर 3 अप्रैल को नग्गल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed