फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान की मौत, पत्नी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, केस दर्ज

सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान की मौत, पत्नी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, केस दर्ज

Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान की मौत, पत्नी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, केस दर्ज
सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान की मौत, पत्नी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान प्रदीप मचल का मंगलवार अलसुबह करीब पांच बजे देहांत हो गया। उनकी पत्नी नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में पति की मौत का जिम्मेदार नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त को ठहराया है। पुलिस ने धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान प्रदीप मचल की मंगलवार सुबह अचानक हालत खराब होने पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद सफाई कर्मियों और उनके परिजनों ने मौत का सीधे तौर पर नगर निगम में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त को जिम्मेदार ठहरा दिया। शहर सिविल अस्पताल में कई सफाई कर्मचारी, रिश्तेदार और यूनियन के सदस्य पहुंच गए और पुलिस से सुनील दत्त के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। इसके बाद मृतक की पत्नी नीलम की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक प्रदीप मचल की पत्नी नीलम ने पुलिस को शिकायत दी कि सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त उसके पति को लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था, क्योंकि प्रदीप हमेशा कर्मचारी हितों के लिए काम करते थे। कर्मचारियों के हित के लिए कई बार नगर निगम में हड़ताल भी हुई थी। नीलम ने बताया कि उसके पति ने उसे सोमवार रात करीब 8 बजे बताया था कि आज उसकी सुनील दत्त से मुलाकात हुई थी, इस दौरान उसने उसकी बहुत बेइज्जती की। यही नहीं उससे कहा कि वह चाहे एमएलए के पाए जाए या सीएम के पास या जिस मर्जी के पास चला जाए, लेकिन उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। नीलम ने बताया कि इसी कारण उसका पति तनाव में चला गया और मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, प्रदर्शन की चेतावनी
प्रदीप मचल की मौत के बाद परिजनों और सफाई कर्मियों में पनपते गुस्से को देखते हुए पुलिस ने शव का शहर सिविल अस्पाताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिजनों और यूनियन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि जब तक सुनील दत्त की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पोस्टमार्टम के दौरान वहां पहुंचे एसएचओ अजीत सिंह ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के समझाने पर परिजन व यूनियन सदस्य शांत हो गए और शव को ले जाकर उसका अंतिम संस्कार करवाया गया।
बॉक्स
परिजनों ने कहा, फोन पर मिली थी धमकी
शहर सिविल अस्पताल में परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी माह 24 तारीख को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था और वह खुद को भाजपा नेता डॉ. संजय शर्मा का पीए बता रहा था और कह रहा था कि सुनील दत्त से पंगा मत लो वर्ना अच्छा नहीं होगा। इसके बाद संघ ने मामले को लेकर शहर विधायक असीम गोयल से मुलाकात करने का विचार बनाया था।
कोट्स
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। गत दिवस वह शाम 5 बजे तक नगर निगम में ही नहीं थे, क्योंकि वह सोमवार को शाम 5 बजे तक शहर अनाज मंडी में दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें बांटने के कार्य में लगे हुए थे। उसके बाद वे अपने घर चले गए। उनकी सोमवार को प्रदीप मचल से मुलाकात ही नहीं हुई। अगर वह मामले में दोषी पाए जाएं तो बेशक उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।

-सुनील दत्त, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
कोट्स
मृतक की पत्नी की शिकायत पर सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
-अजीत सिंह, एसएचओ सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed