फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गांव जनसुई में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

गांव जनसुई में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांव जनसुई में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म
अधेड़ ने किया तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

15 अगस्त को हुई वारदात, मां ने लोकलाज के डर से छिपाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव जनसुई में अधेड़ व्यक्ति द्वारा तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनसुई में रहने वाली महिला ने सोमवार को महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके पति ट्रक ड्राइवर हैं। 15 अगस्त की दोपहर को जब वह घर पर खाना बना रही थी तो उस वक्त उसकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर बैठी हुई थी। उसने बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले करीब 55 वर्षीय खेमचंद ने उस बच्ची को इशारे से अपने घर पर बुलाया और उसके साथ अपने घर पर दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि बच्ची ने सारी बात घर आकर उसे बताई। घटना के बाद उसने लोकलाज के डर से मामले को छिपाकर रखा। उसने बताया कि रविवार को रक्षाबंधन पर जब उसका पति घर आया तो उसने सारी बात बताई। इस पर पति ने हंगामा किया तो गांव में रविवार शाम को ही पंचायत बैठ गई। पंचायत ने तय किया कि आरोपी पर 5 लाख रुपये जुर्माना और उसका मुंह काला कर गांव में घुमाया जाए, लेकिन बच्ची की मां को यह बात नामंजूर थी। इसके बाद सोमवार को महिला ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना की एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed