{"_id":"5c3e329abdec2273492d7569","slug":"121547580058-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स झपटकर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पर्स झपटकर आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में स्नैचिंग की वारदातें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। सोमवार शाम दो स्नैचर्स ने एक और वारदात को अंजाम दिया। स्कूटर पर बैठी महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार शहर सिविल लाइन निवासी ज्ञानचंद कक्कड़ ने सिटी थाना पुलिस को दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को वह अपनी पत्नी संतोष कुमारी व पोते प्रभात के साथ स्कूटर पर एक समारोह में जा रहा था। इस दौरान पालिका विहार के एंट्री गेट पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। ज्ञानचंद ने बताया कि उन्होंने काफी दूर तक युवकों का पीछा भी किया। उन्होंने बताया कि पर्स में हजारों रुपये कैश, मोबाइल व अन्य कुछ सामान भी था। पुलिस ने ज्ञानचंद की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।