फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पोस्टर लगाकर युवती को बदनाम करने की साजिश, मामला दर्ज

पोस्टर लगाकर युवती को बदनाम करने की साजिश, मामला दर्ज

Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर लगाकर युवती को बदनाम करने की साजिश, मामला दर्ज
पोस्टर लगाकर युवती को बदनाम करने की साजिश, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती के पोस्टर लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती का यह भी कहना है कि उसके साथ चंडीगढ़ में दुष्कर्म भी किया जिसे लेकर सेक्टर 36 चंडीगढ़ में मामला दर्ज है।
युवती ने बताया कि वह पंजाब में पढ़ाई कर रही है और किराये पर रहती है। युवती ने इंटरनेट पर जॉब के लिए आवेदन किया था। इसका फायदा उठा कर अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने उसे नौकरी का झांसा देकर किसान भवन में बुलाया। वहां से उसे एक कमरे में लेकर कोल्डड्रिंक में नशीली चीज पिला कर उससे बलात्कार किया। युवती का कहना है कि उस दौरान उस व्यक्ति के साथ एक युवती थी। पीड़ित युवती ने बदनामी के डर से यह बात अपने परिजनों को न बता कर अपनी मौसी को सारी घटना के बारे बताया। इस पर चंडीगढ़ सेक्टर 36 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर, पीड़िता का कहना है कि उसे उसके परिजनों से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति उनके गांव में उसके नाम के पोस्टर लगा गया है, जिसमे मेरे चरित्र के बारे में काफी गलत लिखा है। यही नहीं उसे 6 लाख रुपये चुराने वाली भी लिखा गया है। इस पर पीड़िता ने शहजादपुर पुलिस को इस बारे सूचना दी व उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed