{"_id":"5ada41dd4f1c1ba6018b5be9","slug":"121524253149-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपियों को अग्रिम जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार आरोपियों को अग्रिम जमानत
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को जातिसूचक शब्द कहने के चार आरोपियों को अग्रिम जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
दलित महिला को जातिसूचक शब्द कहने, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। आरोपियों की तरफ से अदालत में अधिवक्ता सुशांत शर्मा पेश हुए। एडवोकेट सुशांत शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला द्वारा आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। आरोपियों और शिकायतकर्ता महिला के आपसी कई मामले अदालत में विचाराधीन हैं। बीते दिनों किसी विवाद पर दोनों में बहसबाजी हुई थी। महिला द्वारा उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली।