{"_id":"6a9b0d84926051f8060a4352","slug":"thieves-terrorize-janeta-farmers-starter-cables-stolen-sambhal-news-c-204-1-chn1001-132387-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जनेटा में चोरों का आतंक, किसानों के स्टार्टर-केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जनेटा में चोरों का आतंक, किसानों के स्टार्टर-केबल चोरी
Fri, 04 Sep 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के जनेटा गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने नौ किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने नलकूपों के ताले तोड़कर और दीवारों में नकब लगाकर स्टार्टर व केबल चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को इस चोरी की जानकारी हुई, जिससे उनमें भारी रोष है।
यह गांव में 17 दिन के भीतर नलकूपों से चोरी की दूसरी वारदात है। इससे पहले 18 अगस्त को भी सात किसानों के नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी किए गए थे। पीड़ित किसानों ने नरौली चौकी में तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही इन घटनाओं से किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
किसानों ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेतों पर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। गांव निवासी किसान राहत खां के नलकूप की दीवार में नकब लगा हुआ था। अंदर देखने पर केबल और स्टार्टर गायब मिले। चोरों ने अन्य किसानों के नलकूपों के गेट के ताले तोड़कर भी चोरी की।
विज्ञापन
हनीफ के नलकूप में चोरी करने के बाद चोरों ने आग लगा दी। स्टार्टर से तार निकालने के बाद उसे वहीं जला दिया गया। करीब दर्जनभर किसानों के नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी हुए हैं। इनमें कसीम, हनीफ, आजाद, अहसान अली, छोटे, राहत, तालिब, तहसीन और जमील अहमद शामिल हैं। किसानों का कहना है कि यह दूसरी बार है जब उनके नलकूपों को निशाना बनाया गया है।
लगातार चोरियों से किसानों को नुकसान
इस मामले में थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई प्रार्थनापत्र भी नहीं मिला है। किसानों में पुलिस की इस प्रतिक्रिया को लेकर भी नाराजगी है। उनका आरोप है कि पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। लगातार हो रही वारदात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।